शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। तो वहीं, शिबानी और फरहान ने शादी से पहले करीब चार साल तक डेट भी किया था। और अब सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोनो की एक फोटो वायरल हो रही है। बता दें, इंस्टाग्राम पर एक पैपराज़ी अकाउंट ने शेयर की गई फोटो में, शिबानी और फरहान एक मोम कलाकार के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस शेयर की गई फोटो में शिबानी और फरहान के हाथ मोम कंटेनर के अंदर करते हुए दिखाया गया है। ये फोटो दोनो के फैंस को काफी पसंद आ रही है। साथ ही एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “दोनो एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं,” दूसरे ने कहा, “वो सुंदर हैं।” वहीं कई लोगों ने कॉमेंट में दिल और आग के इमोजी भी भेजे है।
जानकारी के अनुसार, फरहान और शिबानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनो की शादी में फरहान के पिता जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना आज़मी, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर ऋतिक रोशन, फिल्म निर्माता फराह खान और कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए, शिबानी ने कहा कि लॉकडाउन ने सुनिश्चित किया कि वो एक-दूसरे को ‘बहुत जल्दी’ जान सकें, या फिर नहीं। आगे शिबानी ने कहा, “हम पहले से ही एक साथ बहुत कुछ करते हैं, हम एक साथ काम करते हैं, हम एक साथ फिल्में देखते हैं, हम अपने पैट्स के साथ खेलते हैं, और फिर वो जाकर काम करता है, और मैं काम करती हूं। तो इस तरह हमारे पास एक अच्छा संतुलन था। और हमारे बहुत सारे हित हैं जो बराबर हैं। हम दोनों अपने समय को भी अलग-अलग पसंद करते हैं। और साथ ही सच में हमारा एक अच्छा सेट-अप चल रहा था।”

आपको बता दें, फरहान ने इससे पहले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। शादी के 16 साल बाद उनका तलाक हो गया था और उनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



