साल 2016 में बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी वाइफ अधुना भबानी के बीच तलाक हो गया और दोनों ने अपनी 16 साल पुरानी शादी को तोड़कर अलग अलग रास्ते अपना लिये। इस सेलिब्रिटी शादी के टूटने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग ये वजह तलाश रहे है कि आखिर इस तलाक के पीछे क्या वजह है।
तलाक के बाद फरहान अख्तर का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा पर किसी के साथ भी उनके रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन बीते अक्टूबर उन्होंने कन्फर्म कर दिया की आजकल वो मॉडल एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे है।
बीते साल बॉलीवुड में शादियों का साल रहा और कई नामी बॉलीवुड सितारों ने शादी की और अब ये खबरें है की फरहान अख्तर भी जल्द ही शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले है। दोनों के बीच रिश्ता बेहद सीरियस है और जल्द ही ये सेलिब्रिटी कपल इस रिलेशनशिप को शादी का नाम देंगे।
हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी शादी की बात को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है पर इसे नकारा भी नहीं है। ख़बरों के अनुसार दोनों की तरफ से इस साल शादी करने की तैयारियां गयी है।
बीते दिनों फरहान अख्तर ने एक फॅमिली फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमे फरहान अख्तर के बच्चे अकीरा और शाक्य भी दिखाई दे रहे है।
इस तस्वीर को देखकर ये तो साफ़ है की फरहान के परिवार से शिबानी दांडेकर को हरी झंडी मिल चुकी है और फरहान अख्तर के बच्चे भी अपने पापा के फैसले से खुश है।
आपको बता दें इससे पहले फरहान अख्तर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ भी जुड़ चुका है और उस दौरान भी ये खबरें आयी थी की दोनों शादी करने का प्लान बना रहे है पर ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा की फरहान अख्तर इस रिश्ते को कहाँ तक ले जाते है।


Download Android App
Download iOS App









