बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर फरहान अख्तर ने दी नसीहत, बोले ग्लोबल ऑडियंस का रखना होगा खास ख्याल

Summary :

पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्मों की ऑडियंस दूसरी भाषाओं की फिल्में और कॉन्टेंट को ज्यादा देख रही है। इसके लिए फरहान अख्तर का मानना है कि बॉलीवुड को ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर कॉन्टेंट बनाना होगा।

पिछले काफी वक्त से
बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही है। ना सिर्फ कम
बजट बल्कि बिग बजट फिल्में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बॉलीवुड
सुपरस्टार्स की मूवीज भी देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे है। जबकि
साउथ और हॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड फिल्मों से अच्छी कमाई कर रही है। साउथ स्टार्स
की फिल्में देखने के लिए फैस के बीच एक क्रेज देखने को मिल रह है। ऐसे में लगातार
फ्लॉप होती फिल्मों को लेकर अभिनेता, फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने अपनी राय रखी।

Why Farhan Akhtar Is The Perfect Blueprint For The Modern Man

हाल ही में दिए एक
इंटरव्यू में
फरहान अख्तर ने
धड़ाधड़ फ्लॉप होती बॉलीवुड फिल्मों और दूसरी भाषाओं की फिल्मों को लेकर लोगों के
बढ़ते क्रेज को लेकर कहा,
“हर किसी को अपनी भाषा से एक भावनात्मक लगाव होता है। आप
अपनी भाषा में भावनाओं के बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। कई बार केवल एक शब्द से ही
बहुत सारी भावनाए जाहिर हो जाती हैं इसलिए अपनी भाषा के कॉन्टेंट की अलग बात होती
है। लेकिन जब आप बाहर के लोगों से बात करते हैं तो वे भावनाएं थोड़ी सी अलग हो
सकती हैं। जब हम फिल्म
‘एलेक्जेंडर द
ग्रेट
‘ को इंग्लिश में देखते हैं
तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि ये अलग बात है कि रोमन लोगों ने कभी इंग्लिश
नहीं बोली थी।
”

Studio says 'no money lost' on Aamir Khan's Laal Singh Chaddha, amid  reports of distributors demanding compensation for losses | Entertainment  News,The Indian Express

उन्होंने आगे बताया, ‘यह बिल्कुल सामान्य है कि आप इंग्लिश का
कॉन्टेंट देखें। लेकिन मुझे लगता है कि हमें अब इस बैरियर को तोड़ना चाहिए है।
आपको ऐसा करने के लिए कुछ बेहतर तरीका सोचना ही होगा ताकि किसी भी भाषा में वही
भावनाएं जाहिर की जा सकें। तो निजी तौर पर मुझे यह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं लगता है।
मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है कि दुनिया अब दूसरी भाषाओं के कॉन्टेंट को देख
रही है और यह सभी के लिए फायदेमंद है।
‘

The Avengers (2012) - IMDb

बॉलीवुड कॉन्टेंट को लेकर फरहान ने कहा, ‘हमें ज्यादा लोगों तक
पहुंचने के लिए वही तरीका अपनाना होगा जैसा
‘द अवेंजर्स‘ ने किया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई किस भाषा में बात कर रहा है। इससे
फर्क नहीं पड़ता कि देखने वाला इंग्लिश जानता है या नहीं। इन फिल्मों में कुछ ऐसा
था कि आप देखते ही हैं। कॉन्टेंट क्रिएटर्स के तौर पर हमारे लिए ऐसा बेहतरीन
कॉन्टेंट बनाना जरूरी है। भाषा की समस्या इसके बहुत बाद में आती है।
‘

Farhan Akhtar

फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘तूफान‘ में नजर आए थे।
इसके अलावा उन्होंने एमसीयू वेब सीरीज
‘मिस मार्वल‘ में भी अहम किरदार निभाया
था। बता दें कि 
फरहान अख्तर जल्द ही
कैटरीना कैफ
, प्रियंका चोपड़ा
और आलिया भट्ट अभिनीत
‘जी ले जरा‘
के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।

Desk Team