रणवीर सिंह और अलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म गली बॉय का पहला ट्रेलर आज लांच हो गया है और इसे फैन्स का शानदार रेस्पांस भी मिल रहा है। बीते दिनों एक और विडियो रिलीज़ हुआ था जिसमे रणवीर सिंह रैप ‘असली हिप हॉप ‘ करते हुए नजर आ रहे थे।
इस ट्रेलर रिलीज़ के दौरान एक इवेंट रखा गया था जिसमे फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह – आलिया भट्ट के अलावा निर्देशक जोया अख्तर – रितेश सिधवानी , साथ में सह निर्देशक फरहान अख्तर भी पहुंचे। आपको बता दें फिल्म गली बॉय एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है।
फिल्म गली बॉय रैपर divine की जिंदगी पर आधारित है और जिन मुश्किलों से उनकी लाइफ गुजरी है , उन हालातों से प्रभावित ये फिल्म है। फिल्म का नाम गली बॉय भी रैपर divine के ब्रेक आउट गाने ‘मेरे गली में’ गाने से लिया गया है। इस गाने में रैपर divine और उनके साथ के रैपर ग्रुप को गली गैंग नाम दिया गया था।
रणवीर सिंह इस फिल्म में एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे है जो अपनी जिंदगी की मुसीबतों और परेशानियों को गाने के सहारे जाहिर करता है। इस फिल्म में उनके साथ अलिया भट्ट और कल्कि कोचलीन भी है।
गली बॉय फिल्म को जोया अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया है जिन्होंने बेटी समय में नेट फ्लिक्स के लिए कई शॉट फिल्मों का निर्देशन किया। रणवीर सिंह ने हाल ही में ब्लाक बस्टर फिल्म सिम्बा से परदे पर धमाल मचाया है जो कमाई के मामले में 200 करोड़ के पास पहुचं चुकी है।
वही आलिया भट्ट भी सुपरहिट फिल्म राज़ी के बाद अब गली बॉय में नजर आएँगी। आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नस किया था और अब ये रणवीर के साथ फिल्म गली बॉय में धमाल मचाती नजर आयेंगी ।
आपको बता दें ये फिल्म 14 फरवरी को देश भर के सिनेमा घरों पर रिलीज़ हो जाएगी। देखिये फिल्म का ट्रेलर :


Download Android App
Download iOS App









