नई दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगाई ने एक उच्च अधिकार प्राप्त चयन समिति के लिए उनके बाद उच्चतम न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायमूर्ति ए के सीकरी को मनोनीत किया किया। यह समिति सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के भविष्य पर फैसला करेगी।
शीर्ष अदालत के सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति सीकरी उस चयन समिति का हिस्सा होंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल है। चूंकि सीजेआई वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल करने का मंगलवार को फैसला देने वाली पीठ का हिस्सा थे, उन्होंने समिति की बैठक से खुद को दूर रखा है।


Download Android App
Download iOS App



