बॉक्स ऑफिस पर अगर इस वक्त अगर कोई चल रहा है तो वो है सिम्बा का जलवा , जी हाँ रणवीर सिंह, सारा अली खान स्टारर और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा दर्शकों के लिए नए साल का तोहफा बनकर आयी है और इस फिल्म की जबरदस्त कमाई भी चालू है।
जिस तरह से दर्शकों का रेस्पॉन्स अब तक इस फिल्म को मिल रहा है उसे देखकर माना जा रहा है की ये फिल्म 4 दिन में 100 करोड़ का बिज़नेस कर लेगी। इस फिल्म के साथ ही रणवीर सिंह इस साल में लगातार 2 हिट देने वाले एक्टर बन गए है।
फिल्म सिम्बा को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही शानदार और बंपर ओपनिंग मिली थी। देशभर में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाली फिल्म सिम्बा ने पहले ही दिन 20.72 करोड़ रुपए कमाए थे। इस बम्पर ओपनिंग के साथ रणवीर ने अपनी ही फिल्म पद्मावत का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सिम्मा को टक्कर देने के लिए कोई फिल्म नहीं थी और दर्शकों को भी एक मसालेदार फिल्म की इच्छा थी, जो रणवीर सिंह ने पूरी कर दी।
आपको बता दें फिल्म सिम्बा का बजट करीब 80 करोड़ है और फिल्म जिस तरह कमाई कर रही है उसे देखकर कहा जा रहा है की फिल्म इस वीकेंड ही 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी वहीँ फिल्म जीरो एक हफ्ते बाद भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पायी।
फिल्म सिम्बा के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 20.72 करोड़ रुपए की कमाई के बाद फिल्म का दुसरे दिन का कलेक्शन 24 करोड़ के पार निकल गया है। फिल्म के सभी शो 80 से 90 प्रतिशत फुल जा रहे है और इस वीकेंड पर कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। अब तक ये फिल्म कुल मिलाकर दो दिन में 45 करोड़ की कमाई कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App








