मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि वे Chhindwara के हर मतदाता, जनता के प्रतिनिधि हैं। कमलनाथ रविवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि, ‘मैं छिंदवाड़ा उम्मीदवार बनकर आया था, सांसद बना, केंद्रीय मंत्री बना और अब मुख्यमंत्री बनकर आया हूं। मैं यहां के हर मतदाता, जनता का प्रतिनिधि हूं।’
कमलनाथ ने आगे माना कि छिंदवाड़ा उनके दिल के काफी करीब है, इसीलिए इस तरह के नतीजे (कांग्रेस के पक्ष में) आते हैं। कमलनाथ रविवार को Chhindwara के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उनका यहा रोड शो हुआ और वह आम मतदाताओं से मिल रहे हैं। वे यहां रहते हुए राज्य के कई वगरें के अफसरों और नेताओं की बैठक भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




