ठंड से किसानों की मौत दुर्भाज्ञपूर्ण : मदनलाल सैनी

Summary :

NULL

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने दो किसानों की ठंड से मौत को दुर्भाज्ञपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार पर आरोप लगाया हैं कि संवेदनहीन सरकार की वजह से किसान बेमौत मरने पर मजबूर हो रहे है। श्री सैनी ने आज अपने बयान में कहा कि ठंड जमाव बिन्दु पर है और किसान को सिंचाई के लिए बिजली रात के समय दी जा रही है, जिससे सिंचाई कर रहे किसानों की जान पर बन आई है, ठंड से प्रदेश में दो किसानों की मौत होना दुर्भाज्ञपूर्ण है।

उन्होंने किसानों की मौत पर दु:ख प्रकट करते हुए सरकार से मांग की कि सिंचाई के लिए दिन में बिजली दी जायें, जिससे किसान का जीवन बचाया जा सके। श्री सैनी ने मृतक किसानों के परिवार को बीस लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग भी राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में किसानों के कल्याण की बड़-बड़ बातें करने वाले कांग्रेस के नेता अब अपने शासन में किसानों की दुर्भाज्ञपूर्ण मौतो पर क्या कहेंगे।

कांग्रेस किसान को ठगने का काम कर रही है, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की बातें करने वाली कांग्रेस ने सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफी की शर्तें तय कर दी तथा केसीसी के माध्यम से कर्ज लेने वाले किसानें की ऋण माफी पर चुप्पी साध ली और अपनी फसल के लिए यूरिया मांग रहें किसानों पर लाठियां चला रही है। श्री सैनी ने कहा कि सरकार किसानों से छलवा बंद करें, नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता सरकार को सड़क और सदन दोनों जगह घेरेंगे।

Desk Team