लॉकडाउन का बुरा प्रभाव हर सेक्टर की कमाई पर हुआ है। मनोरंजन जगत को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया है। सेलेब्स जो अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं वह भी अपने घरों में इन दिनों शूटिंग बंद होने की वजह से बैठे हुए हैं। इस दौरान ऐसे भी स्टार्स हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

टीवी एक्टर रोनित रॉय भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया है। हालांकि इस मुश्किल समय में जहां उन्हें आर्थिक संकट आया हुआ है वह लोगों की मदद जारी रखे हुए हैं।

एक्टर रोनित रॉय ने एक न्यूज़ एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते वह बहुत परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल उनकी आमदनी जनवरी से बंद है और मार्च से उनका बिजनेस ठप्प है। ऐसे में कमाई बिलकुल नहीं हो पा रही है। इस मुश्किल समय में वह डिस्प्रेस नहीं हुए बल्कि हिम्मत से काम कर रहे हैं।

रोनित ने आगे ने कहा, मेरे एक छोटा सा बजनेस एक्टिंग के अलावा भी है जिससे काम चल रहा था लेकिन वो भी बंद मार्च के बाद से है। मैं उनमें से कुछ चीजों को बेच रहा हूं जो अब मेरे पास है। ऐसा इसलिए ताकि उन 100 परिवारों का सपोर्ट कर सकूं मैं जिनकी जिम्मेदारी मैंने उठाई हुई है। मेरे पास ज्यादा पैसे तो नहीं हैं लेकिन ये कर रहा हूं। ऐसे में बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस और चैनल्स को कुछ इस मुश्किल समय में करना चाहिए।

रोनित ने आगे बताया कि कोई अमीर या कोई बड़े आदमी वह नहीं है लेकिन सभी की मदद हर हाल में वह करना चाहते हैं। टीवी के लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी के में मुख्य किरदार ऋषभ बज़ाज से रोनित रॉय को पहचान मिली थी। उनका यह किरदार आज भी फैंस को याद है और उन्हें मिस्टर बजाज के नाम से बुलाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



