‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का नया पोस्टर रिलीज,अजय देवगन की आंखों ने मचाया बवाल

Summary :

बहुत जल्दी ही एक बार फिर से पर्दे पर अजय देवगन और सैफ अली खान की दमदार केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

बहुत जल्दी ही एक बार फिर से पर्दे पर अजय देवगन और सैफ अली खान की दमदार केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। जी हां क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। जारी किए गए इन पोस्टर्स में दोनों अभिनेता बेहद खौफनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। 
वही कुछ देर पहले ही अजय देवगन ने अपने फैंस के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का फस्र्ट लुक साझा किया है। अब फैंस को अजय का ये मराठा योद्घा काफी ज्यादा पंसद आ रहा है जिस वजह से तानाजी का फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी तानाजी द अनसंग वॉरियर के लुक की खूब तारीफ की है। 
अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तानाजी द अनसंग वॉरियर के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं।  एक पोस्टर में अजय लाल रंग की पगड़ी पहनें इंटेंस लुक देते नजर आए।  इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा खबरदार… वह तलवार से भी ज्यादा धार है.’. वहीं एक और पोस्टर में सैफ चालाकी भरी हंसते नजर आ रहे हैं।  कैप्शन में लिखा है हो सकता है कि घाव तलवार से ज्यादा गहरा हो। 

अजय ने सैफ़ अली ख़ान का लुक भी शेयर किया है। ओम राउत निर्देशित फ़िल्म में काजोल और सैफ़ अली ख़ान भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं। अजय देवगन जहां मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे के रोल में हैं वहीं सैफ़ का किरदार राजपूत लड़ाका जय सिंह राठौड़ का है। फ़िल्म इन दो योद्धाओं के बीच अट्ठारवीं सदी सदी में हुई मशहूर लड़ाई पर आधारित है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है।
पहले भी अजय-सैफ साथ में कर चुके हैं काम…

अजय और सैफ 13 साल बाद अजय को टक्कर देते दिखेंगे। अजय और सैफ इससे पहले कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और ओमकारा में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म ओमकारा में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त हिट साबित हुई थी। अजय देवगन तानाजी के अलावा बायोपिक मैदान में भी काम कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शंस…


Desk Team