कुछ ऐसा दिखेगा करण जौहर का ‘विवादित घर’, बिग बॉस OTT से कुछ तस्वीरें हुई लीक

Summary :

इस बार सलमान खान की जगह बिग बॉस का ओटीटी वर्जन करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। दरअसल हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई है।

इस बार सलमान खान की जगह बिग बॉस का ओटीटी वर्जन करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। दरअसल हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई है। खबर है कि बिग बॉस का घर इस बार जो तस्वीरें लीक हो रही हैं तो ऐसा नजर आएगा। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त से अपने कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर लॉक कर देगा। जबकि आने वाली 2 अगस्त से सभी प्रतियोगी क्वारंटाइन हो जाएंगे। अब शो की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं।
वहीं हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस के फैंस शो के जल्द आने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। साथ ही उनके मन में ये सवाल भी लगातार चल रहे हैं आखिर वहीं बिग बॉस 15 का घर कैसा होगा। अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी की कुछ तस्वीरें लीक हुई है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। बिग बॉस ओटीटी का होस्ट निर्माता और निर्देशक करण जौहर करने वाले हैं। उन्होंने शो के होस्ट के तौर पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

इस बारे में बताते हुए करण जौहर ने कहा, ‘मेरी मां और मैं दोनों ही बिग बॉस के काफी जबरदस्त फैन हैंl हम एक दिन भी मिस नहीं करते। यह शो मुझे बहुत मजेदार लगता है। पिछले एक दशक से मैं शो होस्ट करता आया हूं। अब मैं बिग बॉस ओटीटीवी भी होस्ट करूंगा। यह वाकई ओवर द टॉप होगा। मेरी मां का सपना सच हो गया। बिग बॉस ओटीटी वाकई बहुत ही सेंसेशनल और ड्रामा से भरपूर होगा। मैं दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहता हूं। मैं वीकेंड का वार को अपने अंदाज में मजेदार बनाने का प्रयास करूंगा। 
गौरतलब है, बिग बॉस 15 में कई सारे कलाकार दिखाई देंगे और अब उनके नामों का भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। हर सीजन की तरह इस बार भी लोग शो को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। बिग बॉस 14 की विजेता रूबीना दिलैक थी। वह पहले दिन से बिग बॉस के घर में थी और शो की विजेता बनकर ही शो से बाहर निकली थी। 

Desk Team