बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की शोहरत के बारे में सब जानते ही है पर बीते कुछ समय से साउथ इंडियन सिनेमा ने भी क्षेत्रीय सिनमा का दायरा तोड़ते हुए विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनायीं है। साउथ के कई ऐसे सुपरस्टार है जिनका रुतबा बॉलीवुड अभिनेताओं से भी बढ़कर है और इनके करोड़ों फैंस इन्हे भगवान की तरह पूजते है। आज हम आपको उन पांच साउथ इंडियन सुपरस्टार्स के बारे में बता रहे है जिनके नाम भर से फ़िल्में हिट हो जाती है और ये करोड़ों की फीस भी चार्ज करते है।
रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं और ये सिर्फ साउथ ही नहीं पूरे भारत में पसंद किये जाते है। रजनीकांत एशिया के सबसे महंगे कलाकारों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इन्होने अपनी आखिरी रिलीज़ फिल्म 80 करोड़ की फीस चार्ज की थी।
कमल हासन
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन सुनेमा तक कमल हासन की अदाकारी मशहूर है और अब ये एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
महेश बाबू
टॉलीवूड के स्टाइल किंग के नाम से जाने जाने वाले महेश बाबू का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। उनका फिल्म में होना हिट होने की गुरंटी माना जाता है। एक चाइल्ड हीरो के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले महेश बाबू एक फिल्म के लिए 25 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं।
पवन कल्याण
फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ से साल 1996 में अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाले पवन कल्याण ने 22 साल से भी के एक्टिंग करियर में सिर्फ 23 फिल्में की हैं पर उनका स्टारडम ऐसा है की उन्हें एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए फीस मिलती है।
जूनियर एनटीआर
टॉलीवूड के सबसे दमदार एक्टर में से एक जूनियर एनटीआर अपने फाइटिंग स्टाइल और डांस के लिए भी बेहद मशहूर है और 17 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं। जूनियर एनटीआर को एक फिल्म के लिए करीब 18 से 20 करोड़ रुपए की फीस मिलती है।


Download Android App
Download iOS App








