Forbes Richest Indian Celebrity की 2018 की 100 List हुई जारी, देखें किस सितारे ने मारी बाज़ी

Summary :

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही राज नहीं करते हैं बल्कि वह अब बॉलीवुड में कमाई के मामले में भी टॉॅप पर आ गए हैं।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही राज नहीं करते हैं बल्कि वह अब बॉलीवुड में कमाई के मामले में भी टॉॅप पर आ गए हैं। 2018 की सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटजी की लिस्ट फोब्र्स ने निकाल दी है।

 

Salman Khan बने कमाई के मामले में सुल्तान

इस लिस्ट में खुलासा हुआ है कि बॉलीवुड के 52 साल के दंबग खान ने इस साल 253.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही Salman Khan ने इस लिस्ट पर पिछले 3 साल से लगातार टॉप पर कब्जा कर रखा है। सलमान खान की इस साल की कमार्ईमें फिल्म टाइगर जिंदा है और रेस 3 की कलेक्शंस के साथ ही टीवी अपीयरेंस और ब्रैंड एंडोर्समेंट्स सबका ही पूरा योगदान है।

यह स्थान मिला भारतीय टीम के कप्तान को

बता दें कि फोब्र्स की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली की इस साल की कमाई लगभग 228 करोड़ की हुई है। तो वहीं तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कब्जा किया है। इन दिनों उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और इसके साथ ही इस साल उनकी कमाई 185 करोड़ रूपए की हुई है।

किंग खान को हुआ इस साल 33 प्रतिशत नुकसान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जिन्होंने पिछले साल कोर्ई भी हिट नहीं दे पाए हैं वो इस लिस्ट में 13वें पोजिशन पर हैं। शाहरुख खान की इस साल कमाई 56 करोड़ की है जो पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम है।  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनको इस साल 5वां पायदान मिला है।

अभिनेत्रियों में दीपिका ने मारी इस लिस्ट में बाजी

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर दीपिका पादुकोण ने कब्जा किया है। अगर ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो करीब 113 करोड़ की कमाई के साथ दीपिका इस लिस्ट में चौथी पोजिशन पर हैं।

तो वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं उनकी कमाई इस साल 18 करोड़ है और वह 49वें पायदान पर हैं। इसके अलावा इस लिस्‍ट में आल‍िया भट्ट, ऐश्‍वर्या राय, सच‍िन तेंदुलकर जैसे सितारों को भी जगह मिली है।

ये रही फोब्र्स की टॉप 10 की लिस्ट

1. सलमान खान           253.25 करोड़

2. विराट कोहली          228.09 करोड़

3. अक्षय कुमार                   185 करोड़

4. दीपिका पादुकोण        112.8 करोड़

5. एमएस धोनी             101.77 करोड़

6. आमिर खान                97.50 करोड़

7. अमिताभ बच्चन          96.17 करोड़

8. रणवीर सिंह                   84.7 करोड़

9. सचिन तेंदुलकर               80 करोड़

10. अजय देवगन             74.50 करोड़

जहां जानिए Forbes Richest Indian Celebrity की पूरी लिस्ट की जानकारी

Desk Team