‘Kakamkaval’ से लेकर ‘Masti 4’ तक ये 6 Fubulous फिल्मे हुई लांच, अभी देखे पूरी लिस्ट

Summary :

Friday OTT Release 16th January: इस शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की लाइनअप ने दर्शकों का मन जीत लिया है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव पर कई नई रिलीज़ हुई हैं, जो वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना देंगी। Friday OTT Release 16th January : इस हफ्ते की 6 धमाकेदार फिल्मे 1. The Rip मैट डेमन और बेन अफ्लेक की दमदार एक्टिंग वाली इस क्राइम थ्रिलर में दिखाया गया है कि कैसे एक छापेमारी के दौरान नकदी का बड़ा जखीरा उनकी दोस्ती और भरोसे को चुनौती देता है। यह…

Friday OTT Release 16th January: इस शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की लाइनअप ने दर्शकों का मन जीत लिया है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव पर कई नई रिलीज़ हुई हैं, जो वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना देंगी।

Friday OTT Release 16th January : इस हफ्ते की 6 धमाकेदार फिल्मे

1. The Rip

Friday OTT Release 16th January
Friday OTT Release 16th January ( Source: Social Media)

मैट डेमन और बेन अफ्लेक की दमदार एक्टिंग वाली इस क्राइम थ्रिलर में दिखाया गया है कि कैसे एक छापेमारी के दौरान नकदी का बड़ा जखीरा उनकी दोस्ती और भरोसे को चुनौती देता है। यह फिल्म आज यानी शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

2. Masti 4

Friday OTT Release
Friday OTT Release ( Source : Social Media )

Friday OTT Release के इस हफ्ते Milap Zaveri की इस एडल्ट कॉमेडी में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी जैसे कलाकार हैं। कहानी तीन दोस्तों की है, जो अपनी मैरिड लाइफ से ऊबकर रोमांच और मस्ती की तलाश में हैं। ‘मस्ती 4’ Zee5 पर आज से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

3. Can This Love Be Translated

Can This Love Be Translated
Can This Love Be Translated ( Source : Social Media )

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस नई सीरीज में दो किरदारों की रोमांटिक कहानी दिखाई गई है। जू हो-जिन, जो एक मल्टीलैंग्वल ट्रांसलेटर है, और चा मु-ही, एक ग्लोबल सुपरस्टार, रियलिटी डेटिंग शो में मिलते हैं और प्यार पनपता है।

4. Bha Bha Ba

Bha Bha Ba
Bha Bha Ba ( Source : Social Media )

OTT release this week में आपको दिलीप राम दामोदर की भूमिका में मोहनलाल और एनआईए अधिकारी की टक्कर के साथ रोमांच से भरपूर यह फिल्म Zee5 पर आज से देखने को मिलेगी।

5. Kakamkaval

Kalamkaval
Kalamkaval ( Source : Social Media )

ममूटी और विनायकान की मुख्य भूमिकाओं वाली यह मलयालम एक्शन थ्रिलर 2000 के डिकेड की केरल हत्याओं की जांच पर आधारित है। सब-इंस्पेक्टर जयकृष्णन और तमिलनाडु पुलिस अधिकारी स्टेनली दास के बीच टकराव और सस्पेंस देखने लायक है।

6. 120 Bahadur

120 Bahadur
120 Bahadur ( Source : Social Media )

1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला के वीर सैनिकों की कहानी पर आधारित यह फिल्म मेजर शैतान सिंह और उनके 120 सैनिकों की बहादुरी को दर्शाती है। देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म आज से अमेज़न प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

वीकेंड बनाएं एंटरटेनमेंट से भरपूर, चाहे थ्रिलर का रोमांच चाहिए या रोमांस और कॉमेडी का मज़ा, इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर टाइप का एंटरटेनमेंट मौजूद है।

Read More: Anupama Spoiler 16 Jan: रजनी की साजिश से पराग की दुनिया उजड़ेगी, अनुपमा टूटकर भी बनेगी ढाल…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।