Anupama Spoiler 16 Jan: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और इमोशंस से भरा नजर आने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेगी, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। रजनी की चाल से पराग की सालों की मेहनत मिट्टी में मिलने वाली है और अनुपमा खुद को संभाल नहीं पाएगी।
Anupama Spoiler 16 Jan: अनुपमा पर टूटेगा दुखों का पहाड़

शो में इन दिनों शाह और कोठारी परिवार के बीच प्रार्थना और उसके बच्चों को लेकर तनाव एक्सट्रीम पर है। अंश के साथ हुई बदसलूकी अनुपमा को अंदर तक तोड़ देगी। गुस्से में पराग का रवैया अनुपमा को झकझोर कर रख देगा और वह साफ कह देगी कि जब तक प्रार्थना ठीक नहीं हो जाती, वह मुंबई नहीं जाएगी।
Anupama 16 January 2026 Spoiler: चॉल टूटने की खबर से हिल जाएगी अनुपमा

अपकमिंग एपिसोड में जस्सी वीडियो कॉल के जरिए अनुपमा को बताएगी कि चॉल तोड़ने का समय नजदीक है। यह खबर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसका देगी। वह खुद को बेबस महसूस करेगी और रो-रोकर टूट जाएगी।
पराग की हालत देख घबराएगा परिवार

घर लौटने के बाद पराग अपने गुस्से को शांत करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसकी हालत देखकर वसुंधरा और ख्याति डर जाएंगे। पूरे घर में प्रार्थना की वजह से तनाव का माहौल बन जाएगा।
परिवार के खिलाफ मुंबई जाएगी अनुपमा

परिवार भले ही अनुपमा को रोकने की कोशिश करे, लेकिन किंजल उसका साथ देगी। अनुपमा सबकी मर्जी के खिलाफ मुंबई पहुंच जाएगी और चॉल टूटने से रोकने की कोशिश करेगी।
रजनी लेगी सालों पुराना बदला

यहीं से कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट शुरू होगा। रजनी की वजह से पराग की सारी इन्वेस्टमेंट रातों-रात बर्बाद हो जाएगी। उसका बिजनेस प्लान फेल हो जाएगा और परिवार सड़क पर आने की कगार पर पहुंच जाएगा।
कोर्ट में खुलेगा बड़ा राज
अनुपमा को पता चलेगा कि रजनी ने चालाकी से उससे चॉल के पेपर्स पर साइन करवा लिए थे। कोर्ट में अनुपमा इस सच्चाई को साबित कर देगी, जिससे रजनी की साजिश सबके सामने आ जाएगी।
Read More: Border 2 Trailer: Sunny Deol का दमदार जज़्बा देख झूम उठेंगे आप, अब पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार….
















