KSBKBT SPOILER 16 JAN: टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिन बापजी की वजह से तुलसी को वापस घर आना पड़ गया था, लेकिन जब उसकी बेटी परी ने ये बताया कि रणविजय उसके साथ कैसा सुलूक करता है, तो तुलसी आग बबुला हो गई, ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में आपको तुलसी का वो तेवर देखने को मिलेगा, जो कि शायद ही आपने अब तक देखा होगा.
अब तक आपने देखा कि बापजी की बहन नॉयना को तुलसी और मिहिर के तलाक की भनक लग जाती है, इस बात को सच मानने के बाद नॉयना घर में हंगामा खड़ा कर देती है और सबको जो भी बातें बोलती है, वो अपने मन से बनाकर बोल रही होती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Serial: हालातों को संभालेगी तुलसी

नॉयना बेवजह साड़ी को लेकर भी बखेड़ा खड़ा करती है, हालांकि हालात को संभालने के लिए तुलसी अपनी नई साड़ी नॉयना को दे देती है, जिसके बाद घर में हर कोई तुलसी की दरियादिली को लेकर काफी तीरफ करता है.
लेकिन भले ही तुलसी घर में शांति बनाए रखने की कितनी ही कोशिश क्यों ना कर ले, पर घर में शआंति बनने वाली नही है. आपको आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बापजी जैसे ही मिहिर से माफी मांगते हैं, वैसे ही तुलसी को ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती. उसे लगता है कि हर बार वही समझौता करती है और नॉयना अपनी चालों से बच निकलती है. ऐसे में तुलसी अपना दिमाग लगाते हुए अब नॉयना को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है.
KSBKBT Spoiler: नॉयना को लगेगा एक और बड़ा झटका

मौका मिलते ही तुलसी नॉयना को उसकी औकात याद दिलाती है, वह साफ शब्दों में कहती है कि मिहिर उसका पति है और नॉयना कभी भी उसे हासिल नहीं कर पाएगी. तुलसी के ऐसा कहते ही नॉयना ये सोचने पर मजबूर हो जाती है कि आखिर उसमें इतनी हिम्मत आ कहां से रही है. वहीं, तुलसी से पंगा लेने के बाद नॉयना को एक और झटका तब लगता है, जब मिहिर सबके सामने उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है. मिहिर को ऐसा करता देख नॉयना कही ना कही खुद को अंदर से टूटा हुआ महसूस करने लगती है.
KSBKBT SPOILER 16 JAN: तुलसी को देखकर फूट-फूटकर रोएगी परी

इधर, कहानी का ट्रैक शांति निकेतन में भी नया मोड़ लेने वाला है. क्योंकि तुलसी जैसे ही वहां पहुंचेगी, वैसे ही वो अपनी बेटी परी से मिलेगी, जहां परी अपनी मां को देखकर परी फूट-फूटकर रोने लगेगी और रणविजय के साथ हुए अपने दर्दनाक अनुभवों को शेयर करेगी. तुलसी को याद आता है कि उसने सालों पहले परी को रणविजय से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन उस वक्त परी ने उसकी बात नहीं मानी थी.
KSBKBT SPOILER 16 JAN: परी के जख्म देखकर तुलसी का खौलेगा खून

परी के शरीर पर पड़े जख्म देखकर तुलसी का खून खौल उठेगा और उसे समझ में आ जाएगा कि रणविजय परी के साथ गलत कर रहा है. ऐसे में तुलसी सबके सामने रणविजय को सबक सिखाने और परी को इंसाफ दिलाने के लिए एक प्लान बनाएगी. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि तुलसी आने वाले एपिसोड में नॉयना की चालों का अंत करके अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए क्या कदम उठाएगी.





















