Khushi Mukherjee Defamation Case : एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बारे में कहा कि वे उन्हें बार-बार मैसेज किया करते थे। यह बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ और अब यह कानूनी विवाद का रूप ले चुका है।
Khushi Mukherjee Defamation Case : क्रिकेटर को लेकर दिए बयान से बढ़ा बवाल

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Khushi Mukherjee एक बड़े कानूनी विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का डिफमेशन केस दायर किया गया है। यह केस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दर्ज कराया है। मामला भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए उनके बयान से जुड़ा है।
Suryakumar Yadav Controversy: क्या है पूरा मामला?

खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें अक्सर मैसेज किया करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े रहते थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई।
Faizan Ansari Legal Action में जानिए कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टीवी और म्यूजिक वीडियो से करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी और बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इससे पहले भी वह कई बार बयानों और विवादों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
फैजान अंसारी ने बताया बयान को झूठा और ओफ्फेंसिव

मुंबई निवासी फैजान अंसारी ने गाजीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि खुशी मुखर्जी का बयान पूरी तरह झूठा और बदनाम करने वाला है। फैजान के मुताबिक, ऐसे बयानों से एक नेशनल लेवल क्रिकेटर की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
Suryakumar Yadav Controversy में 7 साल की सजा की मांग

फैन फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कम से कम 7 साल की सजा दी जानी चाहिए। मीडिया से बात करते हुए फैजान ने कहा कि अगर खुशी अपने आरोप साबित कर देती हैं तो वे पब्लिक रूप से माफी मांगने को तैयार हैं।
Khushi Mukherjee Statement on SKY : खुशी मुखर्जी ने बदले अपने बयान
विवाद बढ़ने के बाद खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में सफाई दी। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव के साथ उनका कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था। उनके मुताबिक, उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जिससे गलतफहमी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है।
पहले भी कर चुके हैं बड़े केस
गौरतलब है कि फैजान अंसारी इससे पहले भी एक्ट्रेस पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर कर चुके हैं। अब सबको फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि खुशी मुखर्जी के बयान को कानून किस नजर से देखता है और आगे यह विवाद क्या मोड़ लेता है।
Read More: Honey Singh ने बयानबाज़ी पर मांगी माफी, रैपर ने यूथ को दिया ये संदेश….





















