Honey Singh ने बयानबाज़ी पर मांगी माफी, रैपर की बातों से फैंस अब तक हैं नाराज़

Honey Singh Concert Video Apologise

Honey Singh Concert Video Apologise: पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह बीते दिन दिल्ली में ‘नानकू एंड करण’ के कॉन्सर्ट में किए गए बयान बाजी को लेकर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने कॉन्सर्ट में मंच पर ठंड को लेकर एक ऐसी अश्लील बात की थी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया से लेकर कई स्टार्स तक हर कोई उनको क्रिटिसाइज कर रहा है. कई लोग तो ये भी कह रहे है कि ऐसी बयानबाजी पर हनी सिंह को जेल होनी चाहिए. हालांकि अब उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माफी मांगते हुए ये भी बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था.

Honey Singh Controversy: हनी सिंह ने क्यों कही थी अश्लील बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह ने बीती रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद जेन-जी को सेफ सेक्स के लिए जागरुक करना था और किसी भी चीज से उनका कोई वासता नही है. कॉन्सर्ट में आने से कुछ एक दिन पहले वो डॉक्टरों और कुछ गायनोकोलॉजिस्ट से मिले थे, जिन्होंने उनको बताया की आज कल का यूथ अनप्रोटेक्टेड सेक्स की ओर ज्यादा रूझान रखता है, इसलिए उन्होंने सोचा कि वो यूथ को मैसेज देंगे, आज के जनरेशन के ही अंदाज में पर भाषा और तरीका गलत होने के कारण कई लोगों को इससे ठेस पहुंची है.

Honey Singh Reaction Video: हनी सिंह ने मांगी माफी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

इस वीडियो में हनी सिंह ने कहा कि, ‘मैं आप सबसे कुछ बात करने आया हूं अभी, सुबह से मेरा वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल किया जा रहा है एडिट करके, जो काफी लोगों को काफी आपत्तिजनक लग रहा है. मैं आपको उसकी पूरी कहानी बताना चाहता हूं, मैं नानकू और करण के शो पर सिर्फ एक गेस्ट था’. फिर आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘इस शो पर जाने से दो दिन पहले ही मेरा गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट के साथ लंच था. तो उनके साथ मेरा जिक्र चल रहा था और उन्होंने मुझे बताया कि आजकल जो युवा पीढ़ी है, वो सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से बहुत पीड़ित है.

Honey Singh Concert Video Apologise
Honey Singh Concert Video Apologise (Source: Social Media)

ये चीज बहुत ज्यादा चल रही है और बहुत लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं, मैं जब इस शो पर गया और मैंने जेन-जी ऑडियंस देखी तो मेरी सोच थी कि मैं जेन-जी को उन्हीं की भाषा में एक मैसेज दे जाऊं कि आप अनप्रोटेक्टिव सेक्स ना करें और कंडोम का इस्तेमाल करें’.

Honey Singh Edited Video: एडिट करके गलत तरीके से वीडियो किया वायरल

Honey Singh Concert Video Apologise
Honey Singh Concert Video Apologise (Source: Social Media)

हनी सिंह ने खुद को डिफेंड करते हुए सफाई में कहा कि, ‘ मैंने सोचा कि मैं ओटीटी की भाषा में, जिस तरह की ओटीटी और फिल्में जेन-जी देख रहा है, उस भाषा में बात करूंगा तो इनको ज्यादा समझ में आएगा. लेकिन वो भाषा कईयों को बहुत बुरी लगी, मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, जिनको मेरी वो भाषा बुरी लगी. मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद नहीं था, इंसान एक गलतियों का पुतला है और मैं कोशिश करूंगा कि आज के बाद ऐसी गलती दोबारा ना हो.

मैं अपनी जुबान पर नियंत्रण रखूंगा जब मैं कोई बात बोलूंगा और किसको बोलूंगा, किस तरह बोलूंगा और मुझे इस चीज का ख्याल रहेगा कि एक बात एडिट होकर गलत तरीके से भी वायरल की जा सकती है, बहरहाल, आपसे माफी.’

Honey Singh Concert Video apologise: हनी सिंह ने क्या कहा था?

Honey Singh Concert Video Apologise
Honey Singh Concert Video Apologise (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ये विवाद तबसे पनपने लगा जब से हनी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो कह रहे हैं, ‘बहन***द दिल्ली की ठंड! इसमें ना गाड़ी में लेने में बड़ा मजा आता है इतनी ठंड में, गाड़ी में सेक्स करो, दिल्ली की ठंड में. कंडोम यूज करो दोस्तों, प्लीज सेफ रहो’.

Read More: Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।