प्रयागराज माघ मेले में देर रात लगी आग, अखंड ज्योति से टेंट जलकर राख, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा

Prayagraj Magh Mela Fire

Prayagraj Magh Mela Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई। पुरानी रेलवे लाइन के पास एक कैंप में 48 घंटे में तीसरी बार आग लग गई। फायर ब्रिगेड के आग बुझाने से पहले टेंट पूरी तरह जल गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग में झुलसा एक युवक

Prayagraj Magh Mela Fire
Prayagraj Magh Mela Fire (Image- Social Media)

माघ मेला के प्रमुख फायर ऑफिसर अनिमेष मिश्रा ने बताया कि रात 11:08 बजे हमें जानकारी मिली कि गणपति और अन्नपूर्णा मार्ग के चौराहे पर पुराने रेलवे पुल के पास एक कैंप में आग लग गई है। हमारी गाड़ियां दो मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गईं और आठ फायर टेंडर भी आ गए। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि एक घटना में एक युवक झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता लगा है कि अखंड ज्योति जलने के कारण यह आग लगी। हालांकि, सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Magh Mela Fire: अखंड ज्योति से लगी आग!

Prayagraj Magh Mela Fire
Magh Mela Fire (Image- Social Media)

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कैंप इंचार्ज योगेश मिश्रा ने भी कहा कि वहां एक अखंड ज्योति जल रही थी। ऐसा लगता है कि जो कुछ भी हुआ, वह उसी वजह से हुआ होगा। उस समय मेरा भतीजा सो रहा था। जब तक आस-पास के लोगों ने देखा, तब तक टेंट में आग लग चुकी थी। लोगों ने उसे बचाया और उसके बाद अस्पताल भेजा गया।

Uttar Pradesh News: कल्पवासी ने क्या बताया?

Prayagraj Magh Mela Fire
Uttar Pradesh News (Image- Social Media)

कल्पवासी शिव देवी मिश्रा ने कहा कि आग लगने के कारणों का नहीं पता है। किसी ने पुलिस को बताया कि सेक्टर नंबर पांच में आग लग गई है। जब पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा, तो हमारी आंखें अचानक खुल गईं। उस समय हमारी बहन और हमारे परिवार के लोग सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाहर निकलने पर देखा तो बाहर आग के कारण उजाला हो रहा था। मैंने सभी को जगाया और जल्दी से बाहर निकलने के लिए बोला। हम समय रहते ही वहां से निकल गए, लेकिन बाद में देखा तो वहां सब जल चुका था।

यह भी पढ़ें: Additional Chief Secretary बीना कुमारी मीणा ने बागपत सहकारी चीनी मिल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।