गणेश आचार्य की बढ़ीं मुश्किलें,कोरियोग्राफर का महिला से छेड़छाड़ के मामले पुलिस ने दर्ज किया केस

Summary :

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अब यह सब कुछ देखते हुए तो लगता है गणेश आचार्य की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है।

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अब यह सब कुछ देखते हुए तो लगता है गणेश आचार्य की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। जी हां क्योंकि बीते बुधवार को अम्बोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में आचार्य के साथ दो महिलाओं जयश्री केलकर और प्रीति लाड का नाम भी दर्ज हो चुका है। आरोप 26 जनवरी को पीडि़ता को पीटने का आरोप है। वैसे अब तक इस मामले पर अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस आयुक्त पश्चिम मनोज शर्मा का कहना है कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और उन दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है,जबकि बाकी चांज अभी भी जारी है। कोरियोग्राफर के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354-Aयौन शोषण एंव 354-C निजी कार्य में संलग्न महिला को देखना, 354-D पीछा करना,506 आपराधिक धमकी एंव 509 शब्दो,इशारों या कामों से महिला की बेइज्जती करना के तरह केज दर्ज किया गया है। 
पहले लगा था जबरदस्ती एडल्ट वीडियो दिखाने का आरोप
पिछले महीने गणेश आचार्य पर 33 साल की एक महिला काम करने से रोकने और कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। इस महिला ने महाराष्ट्र महिला आयोग और अम्बोली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में कहा जब 2009-10 में वो आचार्य से उनके ऑफिस में मिलने के पहुंची,तब उन्होंने उसे एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर किया था। 
इतना ही नहीं महिला की शिकायत में इस बात को बताया था कि 26 जनवरी को आईएफटीसीए के एक इवेंट में आचार्य केलकर और लाड ने उसके साथ बदतमीजी की थी और उसकी पिटाई करी। 
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस  में आचार्य ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों का खंडन कर दिया था। उनका कहना था कि यह सभी आरोप एक अच्छी खासी की गई साजिश थी। 

Desk Team