चीन में तेजी से फैले कोरोनावाइरस ने दुनिया के अनेक देशों में अपना प्रकोप दिखने लगा है। भारत में भी कोरोनावायरस के अनेक मामले सामने आए है। कोरोनावायरस का डर अब उत्तर प्रदेश में सताने लगी है। इसे लेकर लोग काफी सावधान हो गए हैं। इसी कारण बौद्ध तीर्थ श्रावास्ती के डेन महामंग्कोल मंदिर पर ताला डाल दिया गया है।
मंदिर प्रशासन ने मुख्य द्वार पर नोटिस बोर्ड लगाते हुए गेट पर ताला लगाकर देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नोटिस बोर्ड पर लिखा है कि ‘कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिर को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है। हालत में सुधार आते ही इसे खोल दिया जाएगा।’ उपजिलाधिकारी राजेश मिश्र ने बताया, “श्रावस्ती बौद्ध स्थली है। यहां पर विदेशी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। एहतियातन उन्होंने मंदिर को बंद किया है।
हालांकि इस जिले में अभी तक कोरोनावायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी लोग इसके लिए सजग हैं। जागरूकता के कारण इसे बंद किया गया है। कुछ समय बाद खोल दिया जाएगा।”यहां के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि हर साल चीन, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, कोरिया, म्यांमार सहित कई देशों के करीब दो लाख से अधिक बौद्ध भिक्षु व धर्मावलम्बी आते हैं। सर्दियों में अनेक मंदिरों में विशेष ध्यान सत्र चलाए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश : सीतापुर में दो कारखानों के बीच पाइपलाइन में गैस लीक से एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत
कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। मंदिरों और होटलों की निगरानी भी की जा रही है और सावधानी के तौर पर लोगों को मास्क लगाने की भी सलाह दी जा रही है। चीन में कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। चीन में अब तक 563 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।


Download Android App
Download iOS App



