बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी वीडियो और फोटो के
लिए खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। सारा की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है
ऐसे में सारा भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं इसलिए वह सोशल मीडिया क्वीन
कहलाती हैं। वह हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
ईद और दीवाली जैसे खास मौकों पर तो एक्ट्रेस स्पेशली अपने फैंस को बधाई देती
हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के खास मौके पर भी सारा ने अपने फैंस के साथ अपनी कुछ
तस्वीरें साझा की हैं जिन पर उनके चाहने वालों अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। सारा
की तस्वीर पर उनकी बुआ सबा पटौदी को भी काफी पसंद आई है उन्होंने भी फोटो पर अपना
रिएक्शन दिया है।
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दो तस्वीरें शेयर
की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान अपनी मां अमृता के साथ नजर आ रही हैं। वहीं
साथ में गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मां-बेटी की बॉन्डिंग काफी
प्यारी लग रही है। पहली तस्वीर में सारा और अमृता गणपति बप्पा के साइड में खड़ी
दिख रही है जबकि दूसरी तस्वीर में अमृता सारा के कंधे पर हाथ रखकर खड़ी नजर आ रही
हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा मोर्या।‘ सारा के पोस्ट पर उनकी
बुआ और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माशा अल्लाह, आप तीनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।‘ वहीं सारा के एक फैन ने लिखा, ‘सारा, तुम कैसे हर बार दिल जीत लेती हो।‘वहीं एक दूसरे ने कमेंट किया,’सारा का सारा
रारा अंदाज, दिलखुश।‘ इसके साथ ही ढेर सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने
एक्ट्रेस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में
देखा गया था। उस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में थे। सारा
अली खान जल्दी ही विक्की कौशल के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसका टाइटर अभी तय नहीं हुआ है। वहीं वो विक्रांत मैसी के साथ भी फिल्म गैसलाइट
में जलवा बिखेरेंगी।


Download Android App
Download iOS App






