हॉलीवुड कपल जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बीबर इन दिनों अपने एक विवादित कमेंट के लिए काफी चर्चाओं में घिरे हुए हैं। हाल ही में कपल ने, एक इंटरव्यू में जस्टिन (Justin Bieber) और हैली (Hailey Bieber) को रमजान (Ramadan 2023) में रोजा रखने का मजाक बनाने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिस पर एक्ट्रेस गौहर खान ने भी उन्हें बुरी तरह लताड़ा लगाई हैं। यहां तक कि इस पावर कपल को गौहर ने ‘बेवकूफ’ भी कह दिया।
जस्टिन-हैली को लताड़ लगाती दिखी गौहर

गौहर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जस्टिन और हैली के इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जस्टिन और हैली रमजान में रोजा रखने का मजाक बना रहे हैं. यह साबित करता है कि वे कितने बेवकूफ हैं. काश उन्हें साइंस और इसकी वजह से हो रहे हेल्थ बेनफिट के बारे में पता होता. आपको एजुकेशन की जरूरत है जस्टिन और हैली. सबका अपना ओपिनियन है, लेकिन उसे कैसे प्रेजेंट करना है, उतना बुद्धिमान बनो.”
जस्टिन-हैली ने रोज़े पर दिया था ये विवादित बयान

बता दें कि एक वीडियो के ज़रिये, जस्टिन और हैली ने रोजा रखने को गलत बताया था। उन्होंने इस पर कहा था कि खाना नहीं खाने से पोषण नहीं मिलता है। हैली ने तो रोजा रखने के कॉन्सेप्ट पर कहा था कि इसमें कोई सेंस नहीं बनता है। रमजान के दौरान टीवी, मोबाइल जैसी चीजें बंद करनी चाहिए, ना कि खाना. जस्टिन ने कहा था कि खाने से दिमाग चलता है और अगर वही न खाया जाए तो ये उनके समझ से बाहर ही है।

बता दें कि इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। जिसमे बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्स ने रोजा रखा हुआ है। वैसे ही टीवी स्टार गौहर खान भी हर साल रोजा रखती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने रोजा नहीं रखा है, क्योंकि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि, वह सभी रीति-रिवाज़ो के मुताबिक 5 टाइम की नमाज पढ़ रही हैं और इबादत कर रही हैं।
रोजा खोलते हुए गौहर ने साँझा किया था एक वीडियो
हाल ही में रमज़ान के दिनों में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जैसा कि क्लिप में देखा जा सकता था कि एक्ट्रेस अपने पति के साथ रोजा खोलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस वीडियो को करते हुए वह कैप्शन में लिखती है, “जब रोजे के आखिरी 2 मिनट सबसे ज्यादा लंबे लगते हैं.” इस दौरान एक्ट्रेस बुर्का पहने दिखाई दे रही हैं. कपल के सामने टेबल टेस्टी फूड से भरी हुई है, जिसे खाने का गौहर बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, “बचपन में हम सभी मासूम रोजेदारों के रूप में ऐसा महसूस करते थे. अल्हम्दुलिल्लाह. अगर आप भी इससे रिलेट करते हैं तो एक दुआ वाली इमोजी ड्रॉप कीजिए.”


Download Android App
Download iOS App



