GHKKPM एक्टर Harshad Arora ने आखिरकार ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुए 4 साल बाद गर्लफ्रेंड से अलग

Summary :

डॉ सत्या का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। हर्षद अरोड़ा ने बताया कि कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने 4 साल का रिश्ता भी तोड़ दिया। हर्षद अरोड़ा एक्ट्रेस अपर्णा कुमार के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में थे।

टेलीविजन जगत के पॉपुलर एक्टर हर्षद अरोड़ा इन दिनों स्टार प्लस के चर्चित शो गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सत्या का किरदार निभा रहे हैं। सत्या के रोल में हर्षद को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हर्षद ने काफी टाइम बाद टीवी की दुनिया में कमबैक किया है। ऐसे में हाल ही में एक्टर ने अपने कमबैक और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्टर ने अपने लॉग टर्म गर्लफ्रेंड संग अपने ब्रेकअप को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार का ब्रेकअप
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में हर्षद अरोड़ा ने बताया कि कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने 4 साल के रिलेशनशिप को तोड़ दिया। हर्षद अरोड़ा ने अपनी लॉग टर्म गर्लफ्रेंड से पिछले साल अगस्त महीने में ब्रेकअप किया था। चार साल के बाद कपल के यूं अचानक अलग होने से फैंस काफी हैरान थे। ऐसे में अब हर्षद ने इस बारे में खुलकर बात की।
हर्षद अरोड़ा ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
‘मायावी मलिंग’ शो की एक्ट्रेस अपर्णा कुमार और हर्षद अरोड़ा ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अपर्णा संग अपने ब्रेकअप की वजह बताते हुए हर्षद ने खुलासा किया कि दोनों के बीच काफी डिफरेंस थे। दोनों एक दूसरे से काफी अलग थे,जिसकी वजह से दोनों ने ही एक दूसरे से अलग होने का रास्ता निकाला।
हर्षद ने किया खुलासा
अपर्णा संग अपने रिश्ते पर हर्षद ने कहा, ‘कई दफा रिश्ते वैसे काम नहीं कर पाते जैसे हम सोचते हैं, इसलिए वो हमेशा के लिए नहीं रह पाते। अब मैं सिर्फ अपने करियर पर ही फोकस करना चाहता हूं। मैं इस ओर बहुत ध्यान दे रहा हूं, ऐसे में मैं किसी को वक्त नहीं दे सकता या रिलेशनशिप पर अपना समय नहीं दे सकता।’ 
ब्रेकअप पर अपर्णा ने रखी अपनी बात
एक्टर ने आगे कि ‘मुझे लगता है अलग होने का फैसला सबसे बढ़िया रहा है, खासतौर पर जब आप दोनों के हक में ही चीजें काम न कर रही हों। हम दोनों का रिलेशन बहुत ही खूबसूरत रहा है, ये हम दोनों का ही फैसला है।’ इस बारे में अपर्णा का कहना है कि ‘ये बहुत अच्छा है कि हम पूरी डिग्निटी के साथ मूव-ऑन हो रहे हैं। इन हालातों में कभी भी पुरानी बातों पर बात नहीं करनी चाहिए बस मूव-ऑन हो जाना चाहए।’

Desk Team