प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। वही प्रियंका हाल ही में भारत आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ देखी गयी हैं। जहां इंडिया से अब पुरे फॅमिली की कई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच निक जोनास इंडिया के प्रति अपने भावनाओं को प्रकट करते हुए दिखे। लेकिन इसके लिए अब निक को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैं।

दरअसल मुंबई आने के एक दिन बाद ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और भारत के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में निक बालकनी में शहर के स्काईलाइन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाइम येलो कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहना है और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में निक काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘इंडिया, मैंने आपको बहुत मिस किया।
वही अब निक जोनास के इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर निक को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘ससुराल के मजा लो’, तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘जीजू को ससुराल की याद आ रही थी’, वही एक यूजर ने लिखा की- ‘अच्छा लगा की आप भारत आए और यहां की संस्कृति को अपनाए’ इसी के साथ यूजर्स अब ढेरो कमेंट कर लगातार निक को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।




दरअसल, निक अपने परिवार प्रियंका और बेटी मालती के साथ शुक्रवार को भारत आए। प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ पहली बार भारत आई हैं। प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं।

प्रियंका ने निक के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इसके अलावा प्रियंका के आने से इन अफवाहों ने भी जन्म लिया कि वह परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



