Tanya Mittal और Farrhana Bhatt पर भड़के Gaurav Khanna, एक्टर का सामने आया असली रूप बोलें: “मैं Superstar…”

Summary :

Gaurav Farrhana Fight: ‘बिग बॉस 19’ में लगातार कंटेस्टेंट के बीच कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। यहीं वजह है जैसे-जैसे बिग बॉस के घर में दिन बीतते जा रहे है, हर कंटेस्टेंट ने अपना बेस्ट गेम दिखाना शुरू कर दिया है। अब शो को लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। बता दें, इस बार शो के ग्रीन फ्लैग कहें जाने वाले टीवी एक्टर गौरव खन्ना फोकस में आ गए है और उनका गेम अब पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता दिख रहा है। शो की शुरुआत में जहां गौरव शांत…

Gaurav Farrhana Fight: ‘बिग बॉस 19’ में लगातार कंटेस्टेंट के बीच कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। यहीं वजह है जैसे-जैसे बिग बॉस के घर में दिन बीतते जा रहे है, हर कंटेस्टेंट ने अपना बेस्ट गेम दिखाना शुरू कर दिया है। अब शो को लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। बता दें, इस बार शो के ग्रीन फ्लैग कहें जाने वाले टीवी एक्टर गौरव खन्ना फोकस में आ गए है और उनका गेम अब पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता दिख रहा है।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna (Credit: Social Media)

शो की शुरुआत में जहां गौरव शांत और ऑब्जर्वर प्लेयर के तौर पर नजर आ रहे थे। वहीं अब उनका अंदाज़ पूरी तरह बदल चुका है। वे अब खुलकर अपनी राय रखते नज़र आ रहे हैं और हर टास्क में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को सामने लेकर आ रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक उन्हें अब इस सीजन का विनर मानने लगे हैं। हालांकि शो में हाल ही में गौरव और फरहाना के बीच हुई बहस से घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है।

Bigg Boss 19 Update: कैप्टेंसी टास्क में मचा हंगामा

Bigg Boss 19 Update
Bigg Boss 19 Update (Credit: Social Media)

शो के सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है घर का माहौल पूरी तरह बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा है। बता दें, इस बार कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार, टास्क का थीम म्यूजिकल गिटार से जुड़ा है, जिसमें सभी सदस्यों को इस पर थिरकना होता है लेकिन यह टास्क धीरे-धीरे डांस से ज्यादा एक पावर गेम में बदल जाता है।

टास्क के दौरान एक तरह जहां मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच धक्का-मुक्की होती है तो वहीं दूसरी ओर नीलम गिरी और कुनिका सदानंद की अभिषेक बजाज के साथ भिड़ंत हो जाती है। इस दौरान स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि कुनिका, अभिषेक को जोर से धक्का दे देती है, जिससे वे नीचे गिर जाते हैं।

Gaurav Farrhana Fight: गौरव और फरहाना की टक्कर

इतना ही नहीं कैप्टेंसी टास्क के बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पल तब आता है जब गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच बहस शुरू होती है। शो के दौरान नीलम और तान्या, गौरव को पोक करते हुए नजर आती हैं। वहीं फरहाना ने शहबाज पर ताना कसते हुए कहती है कि उसने गौरव के साथ गलत किया है।

Gaurav Farrhana Fight
Gaurav Farrhana Fight (Credit: Social Media)

इस बात पर गौरव का पारा चढ़ गया और वो चिल्ला कर कहते है “तुम लोग जितना भी ताली बजाओ, मैं वही करूंगा और तुम देखोगी।” फरहाना ने पलटकर पूछा “तुम कौन हो?” जिस पर गौरव ने आत्मविश्वास से जवाब दिया “मैं दिखाऊंगा ‘पावर ऑफ टेलीविजन’। तू फिनाले में खड़ी होकर मेरे लिए ताली बजाएगी। मैं हूं टीवी का सुपरस्टार और तू याद रखेगी कि तू मेरे सीजन में आई थी।”

Gaurav Farrhana Fight
Gaurav Farrhana Fight (Credit: Social Media)

गौरव की इस बात ने न सिर्फ घर के सदस्यों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके इस एटीट्यूड की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि गौरव अब अपने असली फॉर्म में आ गए हैं और शो में उनकी ग्रोथ साफ दिखाई दे रही है।

Bigg Boss 19 Winner: ‘रूलर ऑफ द हाउस’

Bigg Boss 19 Winner
Bigg Boss 19 Winner (Credit: Social Media)

गौरव के इस एग्रेसिव अवतार के बाद सोशल मीडिया पर #GauravKhanna ट्रेंड करने लगा है। फैंस का कहना है कि भले ही वे अभी तक कैप्टन नहीं बन पाए हों लेकिन वे बिना कैप्टेंसी के भी शो में पूरी तरह रूल कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “गौरव अब शो के असली किंग बन चुके हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “ये उनका गेम नहीं, ये उनका सीजन है।” फैंस का मानना है कि गौरव ने अब ट्रॉफी जीतने की ठान ली है। वे हर एपिसोड के साथ अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं और अब उनका फोकस सिर्फ एक चीज़ पर है जो है विनर बनना।

क्या गौरव बन पाएंगे कैप्टन?

Bigg Boss 19 Update
Bigg Boss 19 Update (Credit: Social Media)

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कैप्टेंसी किसके हाथ लगती है। क्या गौरव पहली बार घर के कैप्टन बनेंगे या फिर एक बार फिर निराशा हाथ लगेगी? जो भी हो, इतना तो तय है कि इस हफ्ते का एपिसोड पूरी तरह गौरव के नाम होने वाला है। ‘बिग बॉस 19’ में जहां एक ओर घरवाले टास्क में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में हैं, वहीं गौरव खन्ना अब गेम को नए मोड़ पर ले जाते दिख रहे हैं। उनकी स्ट्रेटेजी और कॉन्फिडेंस से यह साफ नज़र आ रहा है कि अब वे सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि जीतने आए हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 News: सैयारा की गलत PR कर मुश्किल में फंसे Bigg Boss 19 के कॉन्टेस्ट Mridul, Ashnoor, Gaurav क्या बैनर ने तीनो को किया बैन?

Yashika Jandwani