Gaurav Khanna और Akanksha Chamola ने तोड़ा रिश्ता? 10 साल बाद कपल को क्या हुई परेशानी

Summary :

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट चार्मिंग और बिग बॉस 19 के बाद ग्रीन फॉरेस्ट कहे जाने वाले एक्टर गौरव खन्ना आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी बेहतरीन एक्टिंग और स्वभाव की वजह से वो अक्सर फैंस का दिल जीतते दिखाई देते हैं. खासकर जब से वो बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने हैं तब से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में हैं, लेकिन गौरव खन्ना से ज्यादा उनकी पत्नी आकांक्षा के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर होते हैं. Gaurav Khanna Separation Rumours: क्यों चली कपल के अलग होने की…

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट चार्मिंग और बिग बॉस 19 के बाद ग्रीन फॉरेस्ट कहे जाने वाले एक्टर गौरव खन्ना आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उनकी बेहतरीन एक्टिंग और स्वभाव की वजह से वो अक्सर फैंस का दिल जीतते दिखाई देते हैं. खासकर जब से वो बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने हैं तब से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में हैं, लेकिन गौरव खन्ना से ज्यादा उनकी पत्नी आकांक्षा के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर होते हैं.

Gaurav Khanna Separation Rumours: क्यों चली कपल के अलग होने की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

आपको बता दें कि आकांक्षा अपने बोल्ड लुक और बेबाक अंदाज से लोगों को हैरान कर देती हैं, लेकिन फिलहाल तो गौरव से इतना प्यार करने वाली आकांक्षा ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसे देखकर लोगों के झटका लग गया है. दरअसल गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल के बीच कुछ तो ऐसा है, जो कि ठीक नहीं है.

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Relationship: आकांक्षा ने शेयर किया पोस्ट

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation (Source: Social Media)

आकांक्षा ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है कि- जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. इसी के साथ ही वो कैप्शन में लिखती हैं- जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं थे, आकांक्षा के इस पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है ?

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरव और अकांशा की शादी को लगभग 10 साल होने वाले है, लेकिन उनका अब तक कोई भी बच्चा नहीं है और बिग बॉस के एक एपिसोड में ऐसा भी देखा गया है कि दोनों कपल अपने बच्चे को लेकर काफी देर तक बातचीत भी कर रहे थे.

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation: क्या सच में अलग होंगो गौरव और आकांक्षा

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation (Source: Social Media)

आपको बता दें कि 24 नवंबर 2016 में दोनों ने शादी की थी और खास तौर पर बिग बॉस में गौरव ने बताया था कि उन्हें बच्चे पसंद हैं, लेकिन उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहती हैं. क्योंकि आकांक्षा का मानना है कि हमारे अलावा कोई नहीं होगा जो बच्चों का ख्याल रख सके और वो काम पर फोकस करना चाहती हैं इसलिए आकांक्षा का फैसला है कि वह बच्चे नहीं करेंगी. बता दें कि ऐसा कहते हुए कई बार गौरव खन्ना इमोशनल भी होते नजर आए हैं. क्योंकि गौरव चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, लेकिन उनकी पत्नी ऐसा नहीं चाहती हैं तो उनका सम्मान करते हुए गौरव अपनी पत्नी की इच्छा का मान रखते हैं.

Read More: Rajat Dalal हुए भारी इंजरी के शिकार, The 50 शो ने पॉवरलिफ्टर का करियर किया बर्बाद?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।