बिग बॉस टीवी का सबसे कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो है। इस शो का फैंस के बीच काफी क्रेज है जो सालों से बरकरार है। बिग बॉस में टीवी और बॉलीवुड जगत की बड़ी-बड़ी हस्ती नज़र आती हैं। इस शो में जो भी सितारा शामिल हो गया समझो उसकी किस्मत खुल गई। यहां आकर सब और भी ज़्यादा पॉपुलर हो जाते हैं। वहीं, इस शो में सलमान खान की होस्टिंग देख फैंस काफी खुश नज़र आते हैं।
.jpeg)
लेकिन बिग बॉस ओटीटी की होस्टिंग करण जौहर करते दिखाई देते हैं। जिनपर लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए थे। इसी बीच अब बिग बॉस के एक्स विनर गौतम गुलाटी ने करण जौहर को लेकर अपना राय पेश की है। गौतम गुलाटी को बतौर कंटेस्टेंट फैंस का काफी प्यार और सपोर्ट मिला था। वहीं, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान गौतम ने खुलासा किया कि मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस सीजन 14 के लिए इंवाइट किया था।

लेकिन कोविड की वजह से गौतम ने तब शो के लिए मना कर दिया था। हालांकि अब गौतम ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने की ख्वाहिश भी जाहिर की है। गौतम में बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स से कांटेक्ट भी किया था और कहा था कि वो इसे होस्ट करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि करण जौहर की जगह वो इस शो को बेहतर होस्ट कर पाएंगे।

गौतम के मुताबिक करण जौहर को इस शो के कॉन्सेप्ट के बारे में कुछ नहीं पता। वहीं, गौतम गुलाटी इस शो को अच्छे से समझते और जानते हैं। गौतम गुलाटी ने इस शो को पूरी तरीके से जिया है। इसलिए गौतम इसकी होस्टिंग को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

अब एक्टर के इस बयान के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा गौतम जल्द ही ‘एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड’ में नज़र आने वाले हैं। जिसको लेकर वो काफी सुर्खियों में भी बने हुए हैं। गौतम इस सीजन में एक गैंगस्टर का रोल निभाते दिखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



