Wedding Gift Idea! दुल्हन को गिफ्ट करें ये 5 Royal Gold Chains, जो बनेंगी उनका फैशन स्टेटमेंट

Summary :

Gold Chain Design: शादियों का सीजन है, ऐसे में आपकी कोई बहन या खास दोस्त भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली होगी। अब होने वाली दुल्हन को शादी में गोल्ड देने की सोच रही हैं तो गोल्ड चेन से बेहतर ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। दरअसल, शादी-ब्याह जैसे अवसरों में गोल्ड गिफ्ट करना काफी शुभ माना जाता है। इससे आपकी अहमियत भी बढ़ जाती है। ऐसे में गोल्ड चेन देकर आप इस मौके को और भी खास बना सकते हैं। इस अवसर पर अगर आप होने वाली ब्राइड को सिंपल और सुंदर सी गोल्ड चेन देंगे तो वो जिंदगी…

Gold Chain Design: शादियों का सीजन है, ऐसे में आपकी कोई बहन या खास दोस्त भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली होगी। अब होने वाली दुल्हन को शादी में गोल्ड देने की सोच रही हैं तो गोल्ड चेन से बेहतर ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। दरअसल, शादी-ब्याह जैसे अवसरों में गोल्ड गिफ्ट करना काफी शुभ माना जाता है। इससे आपकी अहमियत भी बढ़ जाती है।
ऐसे में गोल्ड चेन देकर आप इस मौके को और भी खास बना सकते हैं। इस अवसर पर अगर आप होने वाली ब्राइड को सिंपल और सुंदर सी गोल्ड चेन देंगे तो वो जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेंगी।  गोल्ड चेन आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है। यहां पर आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी गोल्ड चेन के कलेक्शन दिए गए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।

Gold Chain Design: ट्रेंडी गोल्ड चेन डिजाइन्स

1. Pearl Work Gold Chain

Latest Gold Designs
Latest Gold Designs (Photo: Social Media)
इस तरह की मोतियों वाली गोल्ड चेन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को खासा पसंद कर रही हैं। ऐसी गोल्ड चेन किसी को गिफ्ट देने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।

2. Royal Rope Gold Chain

Simple Gold Design
Simple Gold Design (Photo: Social Media)
रॉयल रोप चेन डिजाइन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह चेन थोड़ी हेवी दिखती है और ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न—दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ शानदार लगती है। गिफ्ट पर्पज के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

3. Gold Chain with Stone Pendant

Gold Chain Design
Gold Chain Design (Photo: Social Media)
गोल्ड चेन के साथ आने वाला क्लासी पेंडेंट आजकल जेन-ज़ी लड़कियों का पसंदीदा जूलरी पीस बन गया है। गिफ्टिंग के लिए आप इस तरह के सिंपल, सोबर और स्टाइलिश डबल लेयर पेंडेंट चेन को चुन सकती हैं।

4. Gold Chain with Diamond Pendant

Gold Chain Design
Gold Chain Design (Photo: Social Media)
अगर आपकी बहन या दोस्त सेलिब-स्टाइल फैशन पसंद करती हैं, तो गोल्ड चेन के साथ डायमंड पेंडेंट एक बेहतरीन विकल्प है। यह बेहद खूबसूरत दिखती है और इसे पहनने के बाद उन्हें किसी दूसरे नेकलेस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

5. Leaf Model Gold Chain

Gold Chain Design
Gold Chain Design (Photo: Social Media)
सिंपल पत्तियों वाली इस गोल्ड चेन की डिजाइन एकदम हटकर है। ऐसी डिजाइन शायद की किसी के पास होगी। यह गिफ्ट करने के लिए एक यूनिक ऑप्शन हो सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।