अभिनेत्री गुरलीन चोपड़ा एक बड़ा गेम खेलने जा रही हैं। वह एडवेंचर से भरे रोमांचक गेम की प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह ऐसा खेल खेलती हैं कि सभी खिलाड़ी उसमें फंसते चले जाते हैं। स्थितियां तब दिलचस्प हो जाती हैं जब इस खेल में रंगीन अवस्थी (राजेश शर्मा) और पांडुरंग कदम (यशपाल शर्मा) की एंट्री होती है। एक सेर है तो दूसरा सवा सेर। इन खिलाडि़यों की हर चाल अपने आप में एक रहस्य है, जो गेम के अंतिम चरण तक दर्शकों को उलझाए रखेगी कि अब क्या होने वाला है!
रहस्य से परदा जरूर उठेगा, लेकिन तब तक दर्शकों की सांसें थमी रहेंगी। यह जानने के लिए कि मास्टर प्लानर कौन है? जब गेम का मास्टर स्ट्रोक खेला जाएगा, तभी गेम ओवर होगी और दर्शक गुरलीन चोपड़ा की एक रोमांचक गेम देखकर बाहर निकलेंगे। गुरलीन चोपड़ा हिंदी, तेलगु, तमिल, मराठी और पंजाबी फिल्मों में साफ-सुथरे रोल के लिए जानी जाती है लेकिन अब फिल्म गेमओवर में बोल्ड और हॉट सीन्स दिखाने के लिए तैयारहैं।


Download Android App
Download iOS App



