लुधियाना-अमृतसर : शिरोमणि कमेटी के 42वें प्रधान बनते ही गोबिंद सिंह लौंगोवाल को चुनौतियां मिलनी शुरू हो गई है। इसकी ताजा मिसाल उस वक्त सामने आई जब सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी कार्यालय में पदाधिकारियों ने गंभीर नोटिस लिया है और इस मामले की पड़ताल करने के लिए दो प्रचारकों की नियुक्ति की है।
धर्म प्रचार कमेटी के सचिव स. सुखदेव सिंह भूरा कोहना ने बताया कि गुरबाणी के पावन गुटका साहिब के अदब को मुख्य रखते किसी को भी इनके ऊपर किसी भी प्रकार की विज्ञापनबाजी करने की इजाजत नहीं है। परंतु सामने आएं मामले में बिरला प्लस सीमेंट कंपनी का लोगो गुटका साहिब की मुख्य जिल्द पर छपा है, जिसको देखकर संगत की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है।
उन्होंने बताया कि सच्चाई को सामने लाने के लिए धर्म प्रचार कमेटी के उपकार्यालय तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से संबंधित प्रचारक भाई निरभेय सिंह और भाई गुरमीत सिंह की डयूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत ही अगली कार्यवाही की जाएंगी।
स्मरण रहे कि सोशल मीडिया पर हिंदूवादी ताकतों का नाम लेकर सिखी को जलील करके बदनाम करने के आरोप लगाए जा रहे है। जबकि गुरबाणी के गुटका साहिब पर किसी भी इश्तहार और विज्ञापनबाजी वर्जित है। यहां तक कि उसपर कुछ भी लिखने की पूर्ण रूप से पाबंदी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



