हरफनमौला एक्टर और बालीवुड के सुपरस्टार गोविन्दा को आप जल्द ही भोजपुरी फिल्म में देखेंगे। जी हां, गोविन्दा एक भोजपुरी फिल्म में नजर आयेंगे जिसका नाम है हल्फा मचाके गइल। इस फिल्म में गोविन्दा के ऊपर भोजपुरिया अंदाज में खास डांस फिल्माया जाएगा जिसके लिए भव्य सेट भी लगाया जाएगा।
इस फिल्म का मुहूर्त संभावना सेठ के डांस के साथ किया गया जिसमें गोविन्दा खास मेहमान थे। यह मुहूर्त मुंबई के मड आईलैंड स्थित नंदनवन में किया गया। अब जाहिर सी बात है कि अगर किसी फिल्म में गोविन्दा होंगे तो उस फिल्म में संगीत और नृत्य का बोलबाला होगा सो इस फिल्म में भी गीत संगीत पर खास जोर दिया जा रहा है। गोविन्दा इस फिल्म में एक गाने में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



