टीवी की दुनिया में भी कई साडी खूबसूरत ऐसी जोड़ियां हैं, जो अपनी जबरदस्त बॉन्डिंग के चलते चर्चा में छाई रहती हैं। इस लिस्ट में मशहूर स्टार कपल एक्टर गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का नाम भी शामिल है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, जिसकी झलक गुरमीत और देबिना के सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिलती है।

गुरमीत और देबिना को शादी के बंधन में बंधे हुए करीब 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस चर्चित जोड़ी ने 15 फरवरी 2011 को शादी रचाई थी। उस समय गुरमीत और देबिना की हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार शादी संपन हुई थी। ऐसे में शादी के अब 10 साल बाद गुरमीत और देबिना एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे हैं, लेकिन इस बार इस कपल ने बंगाली रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

कपल ने शेयर की तस्वीरें…
अब दोबारा शादी के बाद गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बंगाली शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ये दोनों एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बने बहुत सुंदर लग रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ देबिना और गुरमीत ने कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरकार।’

वहीं बंगाली शादी में इस कपल के लुक की बात करें तो जहां सफेद कलर की धोती और क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुए गुरमीत काफी हैंडसम लग रहे है, तो वहीं लाल कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई देबिनाइ काफी सुंदर लग रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सोने की ज्वैलरी पहनी हुई है। इस दौरान खास बात देबिना न अपने लुक कोऔर ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए अपना मेकअप भी पूरी तरह बंगाली स्टाइल में किया है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत बंगाली दुल्हन लग रही हैं।
इस कपल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, गुरमीत टीवी के हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में गिने जाते हैं और उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ‘गीत- हुई सबसे पराई’, ‘पुनर्विवाह’, ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा’ शामिल हैं। वहीं टीवी के बाद एक्टर ने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। गुरमीत आखिरी बार फिल्म ‘द वाइफ’ में नजर आए थे।

वहीं, देबिना भी कई सारे सीरियल्स में काम करके लोगों के बीच अपनी खास पहचान कायम कर चुकीं हैं। उन्होंने ‘संतोषी मां’, ‘विष: एक जहरीली कहानी’, ‘यम है हम’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। देबिना आखिरी बार सीरियल ‘अलादीन – नाम तो सुना होगा’ में नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



