Haiwaan Day 1 Collection: Akshay Kumar और Saif की जोड़ी का नहीं चला जादू, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

Summary :

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 3 करोड़ रुपये (नेट) और दुनियाभर में 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'सरफिरा' के बाद यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। जानिए पहले दिन की कमाई का कलेक्शन।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को उम्मीद थी कि 18 साल बाद पर्दे पर लौटी यह सुपरहिट जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी, ‘लेकिन पहले दिन की कमाई बहुत ही कम रही है।’ प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ओपनिंग डे पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी इससे उम्मीद की जा रही थी।

अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ के बाद सबसे सुस्त शुरुआत, भारत में बिकीं महज इतनी टिकटें

Haiwaan Day 1 Collection
Haiwaan Day 1 Collection ( Source: Social Media)

ट्रेड ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैवान’ ने अपने पहले दिन भारत में महज 3 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो देश भर में लगभग 7,224 शो से फिल्म को करीब 3.60 करोड़ रुपये ही मिल सके।

हाल के सालों में आई अक्षय कुमार की फिल्मों से तुलना करें तो यह आंकड़ा काफी कम है। ‘सरफिरा‘ (2.50 करोड़) और ‘सेल्फी‘ (2.55 करोड़) जैसी फिल्मों के बाद ‘हैवान‘ का 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन अक्षय के करियर की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गया है।

दुनियाभर में भी नहीं चला ‘हैवान’ का सिक्का, वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा बेहद ठंडा

Saif Ali Khan and Akshay Kumar Haiwaan Movie Worldwide
Saif Ali Khan and Akshay Kumar Haiwaan Movie Worldwide ( Source: Social Media)

अगर विदेशों की बात करें तो फिल्म को ओवरसीज मार्केट से पहले दिन केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई हासिल हुई है। इस तरह पूरे विश्व में ‘हैवान‘ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये पर ही सिमट गया।

थिएटर में पहले से मौजूद ‘हनुमान अंश‘ और ‘मिर्जापुर‘ जैसी फिल्मों की वजह से भी लोग ‘हैवान‘ देखने कम आ रहे हैं।बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि इस तरह के बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए यह ओपनिंग काफी परेशान करने वाली है।

साउथ की रीमेक है फिल्म, अब शनिवार और रविवार के वीकेंड से टिकी हैं उम्मीदें

Akshay Kumar Shocking Opening
Akshay Kumar Shocking Opening ( Source: Social Media)

आपको बता दें कि फिल्म ‘हैवान’ साल 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। इसमें सैफ अली खान ने एक ऐसे सिक्योरिटी मैनेजर का रोल निभाया है जो देख नहीं सकता, जबकि अक्षय कुमार एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

‘हैवान‘ एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। यह 2016 की हिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

कहानी एक ऐसे सिक्योरिटी मैनेजर (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आंखों से देख नहीं सकता है। शारीरिक कमजोरी के बावजूद उसके पास चीजों को भांपने और सुनने की कमाल की क्षमता है। जब एक सिरफिरा और खूंखार कातिल एक मासूम युवा लड़की की जान के पीछे पड़ जाता है, तो यह अंधा मैनेजर अपनी समझदारी से उस लड़की की जान बचाने की जिम्मेदारी उठाता है।

पहले दिन का कलेक्शन भले ही उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन मेकर्स को अब शनिवार और रविवार से बड़ी उम्मीदें हैं। अगर वीकेंड पर दर्शकों का वर्ड-ऑफ-माउथ पॉजिटिव रहता है, तो फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिल सकती है।  हालांकि, सिनेमाघरों में पहले से चल रही ‘हनुमान अंश‘ और ‘मिर्जापुर‘ से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है, इसलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए वीकेंड में बड़ा उछाल लाना होगा।

Read More: Armaan Malik News: Armaan Malik के घर फिर बजने वाली है शहनाई, दोनों पत्नियां एक साथ

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।