सलमान खान की
सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान‘
में अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतने वाली मुन्नी यानि
हर्षाली मल्होत्रा को अब पहचान पाना मुश्किल हो गया है। ‘बजरंगी भाईजान‘ की मुन्नी अब बड़ी
हो चुकी है। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज को लेकर छाई हुई हैं।
एक्ट्रेस अक्सर अपनी डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर
एक्ट्रेस ने अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो
को फैंस काफी पसंद कर रहे है और इस वक्त एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से
वायरल हो रहा है।
हर्षाली ने अपने
इंस्टाग्राम पर अपना नया
क्लासिकल डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो फेमस गाने ‘आफरीन आफरीन‘ पर क्लासिकल स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। सिर्फ 14 साल की
उम्र में उन्होंने अपने इस डांस वीडियो में कमाल के एक्सप्रेशन्स दिखाए हैं, जिसे देखने
के बाद फैंस भी हर्षाली की परफॉर्मेंस पर फिदा हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे
हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस ने येलो कलर का सूट पहन रखा है इसी के साथ उन्होंने अपने
लुक को बड़े गोल्डन बैंगल्स और बड़े ईयरिंग के साथ कम्पलीट किया है। इस वीडियो में
हर्षाली जितनी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को फ्लोर पर बैठकर बेहतरीन डांस स्टेप्स के साथ गजब
के एक्सप्रेशन्स देती दिख रही है।
वीडियो के साथ ही हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, ‘आफरीन आफरीन‘ बहुत ही खूबसूरत सॉन्ग है और इसे मेरे गुरुजी राजेंद्र
चतुर्वेदी ने और भी खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को ‘बैठकी भाव‘ में परफॉर्म किया है, जो दिखने में आसान है, पर बहुत चैलेंजिंग है। इसे सीखने में बहुत मेहनत लगी।
गुरुजी आपके सपॉर्ट के लिए थैंक्यू।‘
‘बजरंगी भाईजान‘ की मुन्नी का यह वीडियो
इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस इस वीडियो पर एक के बाद एक अपनी
प्रतिक्रिया दे रहे है। ऐसे ही कई वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट
पर शेयर किए है जिनमें वह एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है।
बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा ने साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान‘ से डेब्यू किया
था। इस फिल्में मुन्नी के रोल में हर्षाली को खूब पसंद किया गया था। हर्षाली ‘बजरंगी भाईजान‘ से ‘नैशनल स्टार‘ बन गई थीं। इस
फिल्म के लिए 5 हजार बच्चों में से हर्षाली को चुना गया था।


Download Android App
Download iOS App









