बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे वैसे अब तक कम ही बॉलीवुड फिल्मो में नज़र आए है। लेकिन हर्षवर्धन ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगो के दिल में अपनी जगह बना ली थी। ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हर्षवर्धन राणे हाल ही में तापसी पन्नू के साथ ‘हसीन दिलरुबा’ में नजर आए है। अब हर्षवर्धन एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अब वो जल्द ही उस फिल्म में काम करते नज़र आएंगे जिसे जॉन अब्राहम प्रोड्यूस करने वाले है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर्षवर्धन का जॉन से साथ जुड़ा एक पुराना और बड़ा ही मज़ेदार किस्सा है। जॉन के साथ हर्षवर्धन का कनेक्शन काफी पहले से ही है। इस बारे में फिल्म ‘तैश’ के प्रमोशन के दौरान हर्षवर्धन ने खुद ही बताया था। हर्षवर्धन ने बताया था कि जब वो एक कोरियर बॉय के रूप में काम करते थे तब उनकी पहली बार जॉन से मुलाकात, हेलमेट डिलीवरी के लिए हुई थी।

हर्षवर्धन ने बताया था कि जॉन अब्राहम के साथ उनकी पहली मुलाकात साल 2004 में हुई थी। उस दौरान हर्षवर्धन डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। उन्हें उस समय जॉन अब्राहम का हेलमेट डिलीवर करने के लिए जाना था। हालांकि डिलीवरी से पहले हर्षवर्धन को इस बारे में नहीं पता था कि वो किसके पास जा रहे हैं।

हेलमेट मिलते ही जॉन अब्राहम ने हर्षवर्धन का बड़े ही प्यार से शुक्रिया अदा किया था। जॉन का ये अंदाज देख हर्षवर्धन भी खुश हो गए थे। इसके बाद साल 2016 में हर्षवर्धन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं अब जल्द ही हर्षवर्धन जॉन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें कि हर्षवर्दन राणे ने साउथ इंडियन फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी और आज वो उस मुकाम पर है जहां जॉन उनके फिल्म के प्रोडूसर होंगे।


Download Android App
Download iOS App



