कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने टैलेंट्स से पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। भारती सिंह में वो जादू है जो किसी की भी उदासी को मिटाकर उसे हंसने पर मजबूर कर दे। भारती जहां खड़ी हो जाएं वहां माहौल खुशनुमा हो जाता है। वो अकेली हज़ारों लोगों हंसाने का जज़्बा रखती हैं। भारती आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। लेकिन प्रफोशनली कामयाब इस कॉमेडियन ने अपनी पर्सनल ज़िंदगी में बहुत दुख देखे हैं।

इस बात का खुलासा ख़ुद भारती ने किया है। भारती ने बताया है कि उनकी जिंदगी में सिर्फ एक ही चीज़ महत्व रखती है वो हैं उनकी मां, उन्होंने कभी अपने पिता को नहीं देखा ना ही वो उन्हें कभी याद करती हैं। यहां तक भारती अपने घर में अपने पिता की कोई तस्वीर तक नहीं लगाती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके भाई ने भी उन्हें प्यार नहीं किया।
हाल ही में भारती ने एक्टर और एंकर मनीष पॉल संग इंटरव्यू में इन सारी बातों का खुलासा किया है, हालांकि ये पूरा इंटरव्यू कुछ दिन बाद मनीष के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा, लेकिन इसका एक छोटा सा हिस्सा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें भारती अपना दर्द बयां कर रही हैं।

वीडियो में भारती कहती हैं, ‘मेरी ज़िंदगी में एक ही चीज़ है मां। पापा हैं नहीं, जब मैं दो साल की थी तभी मेरे पापा का निधन हो गया। मैंने उन्हें देखा भी नहीं है। मैं उनकी कोई फोटो भी अपने घर में नहीं लगाने देती। मेरी बहन को पता है मेरे पिता के बारे में उसने देखा है उनका प्यार मैंने नहीं। लेकिन भाई ने भी वो प्यार नहीं दिया क्योंकि सब सिर्फ काम में बिजी रहे। लेकिन अब आकर जो पति से प्यार मिला है, अब पता चला है कि जब कोई लड़का आपकी केयर करता है तो कैसे करता है’।


Download Android App
Download iOS App



