बाहुबली फेम एक्टर
प्रभास इन दिनों दर्शकों से लेकर फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने
चुके हैं। लगातार दो फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी सुपरस्टार का जादू फैंस के
दिलों-दिमाग से निकलने का नाम नहीं ले रहा है। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर
फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस समय प्रभास के साथ कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर अभिनेता लगातार मेहनत कर रहे हैं।
आज भी प्रभास के साथ काम करने के लिए कई फिल्म मेकर और डायरेक्टर उनके घर के
बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते है। इस लिस्ट में अब विक्रम फेम निर्देशक लोकेश कनगराज
का नाम शामिल हो गया है जिन्होंने एक्टर को अपनी नेक्स्ट फिल्म के लिए अप्रोच किया
था लेकिन एक्टर ने उनके ऑफर को ठुकरा दिया है।
खबरों के मुताबिक कमल हसन की आगामी फिल्म विक्रम के निर्देशक लोकेश कनगराज ने
अपनी नेक्स्ट फिल्म के लिए प्रभास को बतौर लीड एक्टर कास्ट करने की प्लॉनिग कर रहे
थे। इतना ही नहीं उन्होंने एक इवेंट के दौरान प्रभास से मिलने के बाद उन्हें फिल्म
की स्क्रिप्ट की सुनाई थी, जो एक्टर को कुछ खास पसंद नहीं आई है। ऐसे में प्रभास ने
लोकेश की फिल्म के बड़े ऑफर को ना कर दिया है।
अपनी हालिया रिलीज ‘राधे श्याम‘
के फ्लॉप होने के बाद प्रभास काफी सोच-समझकर
फिल्मों को चयन कर रहे हैं। फिल्म राधे श्याम में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा
हेगड़े लीड रोल में थी। ये फिल्म प्रभास की बाकि फिल्मों की तरह फैंस के दिलों में
अपनी कुछ खास जगह नहीं बना पाई। जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
फिलहाल प्रभास
आने वाले दिनों में अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘आदिपुरुष‘, ‘सालार‘ और ‘प्रोजेक्ट के‘ की शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। ‘आदिपुरुष‘ में प्रभास के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स कृति सेनॉन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म
में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। तो कृति सेनन देवी सीता के रोल
में हैं।
इसके बाद सुपरस्टार
अपनी बहुचर्चित फिल्म सालार में कमल हसन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हसन की जोड़ी
बिग स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के अपोजिट
प्रोजेक्ट के में भी कास्ट किए गए है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन
और दिशा पाटनी जैसे बॉलीवुड कलाकार भी दिखाई देने वाले है।


Download Android App
Download iOS App








