धरम जी के 82 बर्थडे पर हेमा मालिनी ने कुछ ऐसे किया अपनी मोहब्बत का इज़हार

Summary :

NULL

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का आज यानी 8 दिसंबर को जन्मदिन है। धर्मेंद्र्र आज 82 साल के हो गए हैं। 70 के दशक में धर्मेंद्र एक ऐसे हीरो थे जो सबसे ज्यादा हैंडसम थे। उस समय धर्मेंद्र को सबसे हैंडसम अभिनेता का टैक मिला था। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अपने खास अंदाज में उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Dharmendra

हेमा मालिनी बॉलीवुड की अभिनेत्री तो है ही बल्कि उन्होंने अपनी पहचाना समाजसेवी और पॉलिटिक्स के तौर पर भी बना रखी है। हेमा मालिनी उम्र के उस पड़ाव पर हैं और जब भी धरम जी की बात होती है या फिर आती है तो वह हमेशा की तरह इमोशनल हो जाती हैं।

Dharmendra

हेमा मालिनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से धर्मेंद्र जी के हेल्थ और उनकी खुशियों के लिए प्रार्थना करते हुए उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। नीचे हेमा मालिनी के ट्वीट में देख सकते हैं। 1970 के दशक में धर्मेद्र और हेमा कोई भी फिल्म को हिट कराने की गांरटी के तौर पर बॉॅलीवुड में मशहूर थे। जिस भी फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा की जोड़़ी होती थी तो दर्शक पहले ही समझ जाते थे कि यह फिल्म तो सुपरहिट साबित होगी।

Dharmendra

धर्मेंद्र और हेमा ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया हुआ है। धर्मेंद्र और हेमा की पहली फिल्म ‘शराफत’ 1970 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पार्ई थी। फिल्म ‘नया जमाना’ में धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी फिर से देखी गई।

Dharmendra

लेकिन धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी ने सक्सेस का स्वाद फिल्म ‘सीता और गीता’ से चखा था। फिल्म ‘शोले’ की धमाकेदार कामयाबी केबाद से लोगों ने इन्हें वीरू और बसंती के नाम से ही बुलाना शुरू हो गए थे।

Dharmendra

हेमा मालिनी को सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं पसंद करते थे बॉलीवुड के ऐसे दो और अभिनेता थे जो हेमा मालिनी पर अपनी जान छिड़कते थे। हम बात कर रहे हैं जीतेंद्र और संजीव कुमार की जो हेमा मालिनी को बहुत ही पसंद करते थे। दोनों ने ही हेमा मालिनी को शादी का प्रपोजल भी दिया था।

Dharmendra

उस समय कुछ ऐसी भी खबरें आती थीं कि जीतेंद्र और हेमा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों ने ही चेन्नर्ई में शादी करने का फैसला किया है। उस समय जीतेंद्र अपनी वर्तमान पत्नी शोभा के साथ भी रोमांस कर रहे थे।

जब धर्मेंद्र को इस बात का पता चला तो वह शोभा को मद्रास लेकर पहुंच गए और यह कहा जाता है कि शोभा ने हंगामा मचा दिया था जिसकी वजह से जीतेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई थी। उसके बाद धर्मेंद्र और हेमा ने शादी कर ली थी। हेमा ने अभिनेता धर्मेंद्र से शादी कर ली थी।

Dharmendra

धर्मेंद्र के जन्‍मद‍िन पर हेमा ने ट्व‍िटर पर अपने और धर्मेंद्र के कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा की केमिस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है। कई मौकों पर इन दोनों का प्यार हमें देखने को मिलता रहा है।

Dharmendra

धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फ़िल्में दी हैं। दोनों ने करीब 27 फ़िल्मों में साथ काम किया और इनमें से 16 फ़िल्में सुपर हिट रही हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team