पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना पिछले कई दिनों से बीमार होने की वजह से चर्चा में बनी हुई है। वहीं हिमांशी दो दिन तक बीमार रही जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। अब कोविड 19 का टेस्ट करा लेने के बाद एक्ट्रेस की रिपोर्ट सामने आ गई है और जिसमें पाया गया उन्हें कोरोना नहीं हुआ है।

जबकि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैल गई थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं। इसके बाद उन्होंने खुद कहा था कि वो कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद शेयर करेंगे। अब उनकी मैनेजर ने हिमांशी की कोविड19 की नेगेटिव रिपोर्ट शेयर की है जिसे एक्ट्रेस ने रीट्वीट करते हुए स्माइल दी है।
— Himanshi khurana (@realhimanshi) July 17, 2020
हालांकि इस दौरान हिमांशी के फैंस काफी ज्यादा चिंता में हो गए थे। वैसे तो हिमांशी ने पिछले दिनों काम भी शुरू कर दिया और उनका अब युवराज हंस के साथ एक गाना बाजार भी आया था और उन्होंने अपने अगले आने वाले प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी इंस्टाग्राम पर दी है। इतना ही नहीं उनके फैन्स ने अदाकारा की टेंशन जताते हुए अब उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी है। फैन्स का कहना है कि वो शूटिंग पर न जाएं और बाहर न निकलें, क्योंकि डॉक्टर भी कोरोना का मिजाज नहीं जानते।

दरअसल एक बार हिमांशी की फैमिली ने बताया था कि उनका इम्यून शुरू से कमजोर रहा है। इस वजह से उनका कोरोना काल में ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल हिमांशी बिल्कुल स्वस्थ हैं और जल्द ही उनका प्रोजेक्ट्स पूरा होने के बाद हमें यह देखने को मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



