बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कहे जाने वाले कैलाश खेर अक्सर अपने आवाज के जादू से लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। वही कैलाश खेर कई लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते रहते हैं। ऐसे में अब कैलाश खेर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसमे कहा जा रहा हैं की एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान किसी ने सिंगर पर बुरी तरह से हमला कर दिया हैं।

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गायक कैलाश खेर पर हमला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और कैलाश खेर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी गायक के स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दे की म्यूजिक इंडस्ट्री में तमाम सिंगर के साथ हो रही घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर KK की म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ही मौत हो गयी थी। जिसकी खबर आते ही उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था। ऐसे में अब कैलाश खेर के स्वास्थ की खबर सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा उदास हो गए हैं।

बता दे की कैलाश खेर ने इंडस्ट्री में कई ऐसे हिट गाने दिए हैं। जिसे आज भी लोग अपने प्लेलिस्ट भी शामिल करके रखते हैं। कैलाश आज भी कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए दिखाई देते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



