राजधानी दिल्ली में कई दिनों से बढ़ते प्रदूषण की वजह से हालात काफी खराब हो गए है।हालात इतने ज्यादा खराब की लोगों की मुसीबत दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को सुपरसाइट और मोबाइल वैन लांच करेंगे। इसके जरिये वास्तविक समय में प्रदूषण के आंकड़ों को एकत्रित किया जाएगा और यह प्रदूषकों की जानकारी देने में सक्षम होंगे।
गोपाल राय ने एक बयान में कहा….
बता दें कि इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को बताया कि दिल्ली देश का पहला शहर होगा, जहां पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की वास्तविक समय में जानकारी प्राप्त करने की व्यवस्था होगी, जिससे शहर के किसी भी हिस्से में वायु प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार स्रोतों की पहचान करने में मदद मिलेगी। गोपाल राय ने कहा, “सुपरसाइट आईटीओ के नजदीक सर्वोदय बाल विद्यालय परिसर में स्थापित होगी।
प्रदूषण कम करने के लिए उठाए कदम
दरअसल, सुपरसाइट की शुरुआत प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई के प्रमुख घटकों में से एक है।सुपरसाइट डेटा के आधार पर वायु प्रदूषण के स्तर का पूर्वानुमान लगाने में भी मदद करेगा। ये पूर्वानुमान दिल्ली सरकार को प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संसाधन आवंटित करने में सक्षम बनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



