काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाने के बाद आलिया भट्ट – रणबीर कपूर , मलाइका अरोड़ा – अर्जुन कपूर जैसे कपल्स ने आखिरकार अपना प्यार सबके सामने कबूल ही लिया। ऐसी ही कुछ और जोड़ियां है जो अब तक अपने रिलेशनशिप को छुपाती आयी है पर अब ये बॉलीवुड टाउन की सबसे ज्यादा चर्चित और हॉट जोड़ियों में अपनी जगह बना चुकी है। आइए नजर डालते है बी – टाउन की इन हॉटेस्ट जोड़ियां पर :
1. विक्की कौशल – कटरीना कैफ :

बॉलीवुड के यंग हार्ट – थ्रोब विक्की कौशल इन दिनों कटरीना कैफ को डेट कर रहे है और कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। खबर ये भी है कि इस हॉट कपल ने न्यू ईयर एक साथ सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है।
2. तारा सुतारिया – अदार जैन :

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतरिया इन दिनों करीना कपूर के कजिन अदार जैन के साथ स्पॉट की जा रही है और खबर ये भी है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में है।
3. सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी :

कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बीते दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा की पार्टी में मरजावां स्टार के बेहद करीब दिखी और अब खबर ये है कि दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है।
4. अथिया शेट्टी – के एल राहुल :

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल भी इन दोनों लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में राहुल ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमे वो अथिया के साथ बेहद रोमांटिक नजर आ रहे है।
5. सुशांत सिंह राजपूत – रिया चक्रवर्ती :

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों रिया चक्रवर्ती के साथ सीरियस रिलेशनशिप में है और खबर है कि ये कपल जल्द शादी करने की भी योजना बना रहा है।
6. श्रद्धा कपूर – रोहन श्रेष्ठा :

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर इस रिलेशनशिप की खबरों को सिरे से नकार दिया पर दोनों को काफी बार एक साथ पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



