उन्नाव के सरकारी स्कूल की टीचर डीएम के सामने नहीं पढ़ पाईं अंग्रेजी, हुईं सस्पेंड, देखें वायरल वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिला टीचर्स दिखाई दे रही हैं

सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिला टीचर्स दिखाई दे रही हैं और यह दोनों ही अंग्रेजी की एक भी लाइन किताब में से नहीं पढ़ती नजर आईं। 
जिलाधिकारी यानी डीएम के सामने यह घटना हुई। इन महिला टीचर्स के अंग्रेजी ना पढ़ने पर डीएम बहुत गुस्सा नजर आए और बीएसए को उन्होंने इन पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। हालांकि एक महिला टीचर ने डीएम को यह तक बोल दिया कि सर अंग्रेजी हमें कम आती है। 
ये है पूरा मामला
सिकंदरपुर सरौसी के एक सरकारी स्कूल में उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्कूल के 8वीं कक्षा के बच्चों से उन्होंने अंग्रेजी किताब में से कुछ लाइन पढ़ने को कहा लेकिन अंग्रेजी की किताब से वह कुछ नहीं पढ़ पाए। 

उसके बाद कक्षा में मौजूद महिला टीचर को उसी किताब की उन्हीं लाइनों को पढ़ने के लिए कहा, उसके बाद जो हुआ उसे देखकर डीएम साहब हैक्के-बक्के रह गए। दरअसल अंग्रेजी की किताब में से टीचर खुद ही पढ़ नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब सुर्खियां बटाेर रहा है। 
कम आती है अंग्रेजी सर
महिला टीचर को जब अंग्रेजी ना पढ़ते हुए देख पाए तो उन्नाव जिले के डीएम ने महिला टीचर से कहा कि जब तुम ही अंग्रेजी नहीं पढ़ पाती हो तो बच्चों को क्या पढ़ाओगी। डीएम की इस बात पर टीचर ने जवाब देते हुए कहा, सर मुझे अंग्रेजी कम आती है। 
उसके बाद डीएम ने टीचर से कहा कि मैंने अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए नहीं कहा था बल्कि पढ़ने के लिए बोला था। लेकिन जब आप ही अंग्रेजी नहीं पढ़ पा रहीं तो आप बच्चों को क्या पढ़ाएंगी। 
निर्देश दिए कार्रवाई करने के 

उस सरकारी स्कूल की अंग्रेजी की एक भी लाइन दोनों महिला टीचर नहीं पढ़ पाईं। उसके बाद दोनों को डीएम ने फटकारा और वहां पर मौजूद बीएसए को उन पर कार्रवाई करने के आदेश दिए और तुरंत ही निलंबित करने के लिए भी निर्देश टीचर्स को डीएम ने दिए। 

Desk Team