‘ब्रह्मास्त्र’ रिव्यू में ऋतिक ने की Mistake, सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाई एक्टर की खिल्ली

Summary :

अब बॉलीवुड के ग्रिक गॉड ऋतिक रोशन ने ट्वीटर पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। लेकिन रिव्यू में एक गलती की वजह से एक्टर का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को मिक्सड
रिस्पांस मिला है लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने सबको पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं। अब बॉलीवुड के ग्रिक गॉड ऋतिक
रोशन ने ट्वीटर पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। लेकिन रिव्यू में एक गलती की वजह
से एक्टर का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।

Brahmastra: Will a Brahmastra strike turn Bollywood's fledgling fortunes  around? - The Economic Times

ऋतिक रोशन  ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र देखी,
जिसके बाद ये फिल्म उनको कैसी लगी उन्होंने
सोशल मीडिया के जरिए बताया है। ब्रह्मास्त्र ऋतिक रोशन को काफी पसंद आई है
, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को दोबारा देखने की बात कही है। ट्विट करते हुए
उन्होंने लिखा
, “मेरे अंदर जो फिल्म का छात्र मौजूद है, उसे इस फिल्म को दोबारा देखने की जरुरत है। एक्शन, ग्रेडिंग, बीजीएम, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन सबकुछ बहुत ही अच्छा है। एक शानदार काम हुआ है।”आगे उन्होंने
लिखा कि उन्होंने ब्रह्मास्त्र को एंजॉय किया है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की
पूरी टीम को बधाई भी दी है।

इस ट्वीट में
ऋतिक ने एक थ्रेड भी ऐड किया है। दरअसल में रिव्यू देते समय एक्टर ने ब्रह्मास्त्र
की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। हालांकि एक्टर ने इस गलती को तुरंत सुधार भी लिया। लेकिन
सोशल मीडिया पर लोग एक्टर की खिंचाई करने में लग गए।

सोशल मीडिया
यूर्जस इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 6 उंगलियां फिर
भी टाइपिंग की गलती…हुह !! वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले सही था दुग्गू।
यह केवल ब्रह्म-अस्त्र है। भ्रामों से भरा हुआ। एक और यूजर ने लिखा कि आप जो टाइप
कर रहे हैं उसके बारे में आप भ्रम में हैं।

वहीं,
ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग की बात करें तो पहले दिन हिंदी भाषा में इस फिल्म ने लगभग
32 करोड़ की कमाई की
, साथ ही साउथ में लगभग 5 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
इस तरह इंडिया में पहले दिन फिल्म ने 37 करोड़ के आसपास की कमाई की। ग्लोबल स्तर
पर फिल्म के पहले दिन की कमाई लगभग 75 करोड़ है।

Desk Team