ऋचा चड्ढा-अली फजल के रिसेप्शन में गर्लफ्रेंड सबा का हाथ थामे पहुंचे ऋतिक रोशन, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Summary :

ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सबा आजाद को लेकर लंबे वक्त से ऐसी अफवाह है कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. अब ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे हैं.

बॉलीवुड गलियारों
में इस वक्त बस एक ही कपल सुर्खियों में बना हुआ है वो हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल।
काफी सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली ये कपल अब शादी के बंधन में बंध
चुका है। दोनों के वेडिंग फोटोज इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे है। फुकरे की
भोली पंजाबन को दुल्हन बने देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Richa Chadha and Ali Fazal rock experimental outfits for wedding reception  in Mumbai. Pics here - Lifestyle News

ऋचा और अली ने
इंटीमेट
वेडिंग के बाद मुंबई में अपने सभी खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं न्यूली वेड कपल को बधाई
देने के लिए एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। दोनों का एक
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे
रहे हैं।

Hrithik Roshan – Saba Azad's Chemistry at Richa Chadha-Ali Fazal Reception  is Unmissable, Fans Ask Tum Kab Shadi Karoge

ऋतिक रोशन और सबा
आजाद पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों एक दूसरे के
साथ स्पॉट किए जाते है और अब तो सबा हर फैमली फक्शंन में ऋतिक के साथ नजर आती हैं।
एक्टर भी हर जगह सबा को अपने साथ लेकर जाते है फिर चाहे वो उनकी एक्स वाइफ सुजैन
की कोई पार्टी हो या फिर बी-टाउन इवेंट हर जगह सबा और ऋतिक साथ एक कपल के तौर पर
दिखते हैं।

ऐसा ही नजारा ऋचा और
अली के
वेडिंग रिसेप्शन में भी
देखने को मिला। जहां दोनों ने हाथों में हाथ डाले एंट्री की। ऋतिक और सबा का एक वीडियो
पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें दोनों पैपराजी को पोज
देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो को देखकर लोगों ने कपल को ट्रोल करना शुरु
कर दिया है।

वीडियो में अभिनेता ब्लैक एंड व्हाइट सूट में नजर आ रहे हैं. जबकि उनकी
गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने ग्रीन और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस दौरान दोनों
ने बड़े शानदार तरीके से पोज दिए और दोनों की केमिस्ट्री में वीडियो में साफ नजर आ
रही है। वहीं ऋतिक और सबा को कपल पोज देते देख वीडियो पर लोगों जमकर रिएक्शन दे
रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट
कर लिखा
, ‘बेकार लग रही है सुखी हड्डी‘। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेकअप किया है चेहरे पर या फिर पेंट कुछ समझ
नहीं आ रहा है
‘। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बकवास जोड़ी‘।

 

Desk Team