बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की फैन फॉलोविंग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है। लाखों-करोड़ों फैन्स एक्टर की अदाकारी और डांस के दीवाने हैं। इसी बीच उनके एक फैन ने सुपरस्टार के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है। इतना ही नहीं उस शख्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं ‘कहो ना प्यार है’ के समय से ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। यहां तक कि मैंने अपने नाम के साथ ‘एच’ जोड़ा, जो मैं पहले ‘ऋषिकेश’ लिखता था। कल मेरा बेटा हुआ, आज सुबह ही मैंने उसके अंगूठे को देखा और लड़के का नाम ‘ऋतिक’ रखने का फैसला किया।

फिल्म इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन ने इस साल अपने 20 साल पूरे किए हैं। सुपरस्टार ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शकों को इन सालों में तोहफे में दी हैं। यह सभी फिल्में फैन्स को बहुत पसंद हैं। कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, गुजारिश, कृष यह फिल्में उनकी शामिल हैं।

साल 2019 में ‘सुपर 30’ और ‘वार’ जैसी बैक टू बैक फिल्मों में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर अपनी काबिलियत को दोबारा साबित किया। उन्हें न केवल ऑन-स्क्रीन पसंद किया जाता है, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी वह अपने व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीतते रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



