बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां और मशहूर निर्देशक राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और इस वक्त पिंकी ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. निर्देशक राकेश रोशन ने गुरुवार को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने गुरुवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाया. वह Covid 19 से संक्रमित है लेकिन वह बिल्कुल ठीक है और फिलहाल वह घर पर ही है.

कोरोना के बारे में सावधानियों के बारे में पिंकी ने बताया कि उनके फार्म हाउस में काम करने वाले सभी लोगों का हर 20 दिन में कोविड टेस्ट करवाया जाता है। 5 दिन पहले किए गए टेस्ट में मेरा बॉर्डरलाइन कोविड-19 पॉजिटिव आया था। पिंकी ने कहा, उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके शरीर में बीते 15 दिन से यह वायरस मौजूद था।

शुक्रवार को वे फिर से कोविड टेस्ट करवाएंगी। उन्हें उम्मीद है कि इस बार का रिजल्ट नेगेटिव आए। पिंकी के साथ उनके खंडाला स्थित फार्महाउस पर उनकी बेटी सुनैना और उनकी नातिन सुनारिका भी हैं। सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं।

मालूम हो, 22 अक्टूबर को ही उनका जन्मदिन भी था। इस दिन वे 67 साल की हो गई हैं। इससे पहले पिंकी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी पोस्ट किया था। पिंकी ने सुशांत का एक फोटो पोस्ट किया था। साथ में पिंकी ने लिखा, ‘हर कोई सच तो जानना चाहता है लेकिन हर कोई ईमानदार नहीं होना चाहता है।’


Download Android App
Download iOS App



