कोरोना वायरस संकट की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके चलते आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे अपने घरों में कैद हैं। देश में लॉकडाउन का चौथा चरण है। सोशल मीडिया माध्यम से सितारे अपनी तस्वीरें, वीडियोज लगातार शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर ऋतिक रोशन के एक वीडियो को लेकर हुआ है और उस वीडियो को खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किये बिना नहीं रह सके।

बता दें कि ट्रेसिंग तकनीक के जरिए ऋतिक रोशन का यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन का चेहरा नीचे रखे एक कागज पर स्केच किया हुआ है जबकि उसके ऊपर एक पारदर्शी पीवीसी शीट को रखा गया है। इसमें ऋतिक रोशन के उन किरदारों को दिखाया गया है जिसे उन्होंने बड़े पर्दे पर निभाया है।

नीचे रखे ऋतिक के स्केच से जब पारदर्शी शीट गुजरता है तो अलग किरदारों का लुक दिखता है। ऋतिक रोशन की ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘जोधा अकबर’, ‘अग्निपथ’ और ‘वॉर’ फिल्म में जो भी किरदार उन्होंने निभाए हैं उन्हें वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने जिस कलाकार ने बनाया है उसकी की।
इस वीडियो के साथ ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, बहुत अच्छे तरीके से किया मि. आरके आदिल। इसके लिए शुक्रिया। ऋतिक के फैन आरके आदिल नाम के एक शख्स हैं जिन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। ऋतिक ने जब यह वीडियो देखा तो अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने शेयर किया।

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘वॉर’ में आखिरी बार दिखाई दिए थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर जमकर बिजनेस किया था। ऋतिक की फिल्म ‘कृष 4’ आगामी फिल्म है।


Download Android App
Download iOS App



