असम के इस कोरोना वॉरियर डॉक्टर ने ‘घुंघरू टूट गए’ पर किया जबरदस्त डांस, ऋतिक रोशन ने किया वीडियो शेयर

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ फिटनेस और डांस के लिए भी मशहूर हैं। सुपरहिट फिल्म वॉर का सॉन्ग ‘घुंघरु टूट गए’ उनके फैंस को बहुत पसंद है।

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ फिटनेस और डांस के लिए भी मशहूर हैं। सुपरहिट फिल्म वॉर का सॉन्ग ‘घुंघरु टूट गए’ उनके फैंस को बहुत पसंद है। ऋतिक के डांस मूव्स वैसे तो हर गाने में जबरदस्त होते हैं लेकिन इस गाने के स्टेप्स दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। इसी बीच एक कोरोना वॉरियर डॉक्टर ने ऋतिक के इस डांस पर शानदार परफॉर्म किया है। यह डॉक्टर असम के हैं। इस डॉक्टर के डांस के दीवाने खुद ऋतिक भी हुए हैं। 
ट्विटर पर एक यूजर का ट्वीट ऋतिक ने रिट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा हुआ था कि,  मेरे कोविड ड्यूटी कलीग से मिलिए, ये हैं डॉक्टर अरूप सेनापति। ये ईएनटी के सर्जन हैं, सिलचर मेडिकल कॉलेज असम में। ये कोविड के मरीजों के सामने डांस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा महसूस कराने के लिए। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक के सॉन्ग ‘घुंघरु टूट गए’ पर डॉ अरूप स्टायलिश अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को  ऋतिक ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, डॉ अरूप से कहिए कि मैं उनके स्टेप्स को सीखूंगा और किसी दिन असम में उनकी तरह ही बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दूंगा। ये शानदार है। 

ऋतिक का एक्शन गेम कैरेक्टर हाल ही में हुआ लॉन्च 
ऋतिक रोशन  की फिल्मों की बात करें तो आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ और  एक्शन फिल्म ‘वॉर’ में काम किया था। टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर इस फिल्म में ऋतिक के साथ मुख्य भूमिका में थे। जबकि मृणाल ठाकुर सुपर 30 में  ऋतिक रोशन के साथ थीं। ऋतिक का एक एक्शन गेम कैरेक्टर हाल ही में जारी हुआ है। इस कैरेक्टर के बारे में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर  की थी। 

Desk Team